HPCL Recruitment: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में निकली भर्तियां, जानिए कैसे करें आवेदन ?
HPCL Recruitment हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने फ्रेशर्स और अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://jobs.hpcl.co.in पर जाकर 25 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 731 है। जिसमें से फ्रेशर्स के लिए 618, प्रोफेशनल्स के लिए 112 और फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट प्रोफेशनल (सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रैटेजिस्ट एंड एडवाइजर आईटी एंड ओटी) के लिए एक पद खाली हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति अस्सिटेंट जूनियर एग्जीक्यूटिव, मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, ऑफिसर्स फाइनेंस/एचआर/आईएस, HR लीगल ऑफिसर, सीनियर ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर होगी।
ये भी पढ़ेंRaigarh News : शहर से जिले तक बढ़ा सौरभ अग्रवाल का प्रभाव, बने जिला कांग्रेस ग्रामीण के महामंत्री
आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1180 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स को फीस भुगतान से छूट प्रदान की गई है।
चयन प्रक्रिया और वेतन
चयन प्रक्रिया में विभिन्न चरण शामिल होंगे। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा/लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसकी संभावित तारीख 3 मई 2026 है। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे, यह दो भागों में बंटा होगा। लीगल एचआर ऑफिसर्स के लिए सब्जेक्टिव प्रश्न भी पूछे जाएंगे। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, टाइपिंग टेस्ट/ग्रुप टेस्ट/साइकोमेट्रिक एसेसमेंट/ स्किल टेस्ट/टेक्निकल इंटरव्यू/फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट का आयोजन होगा। सिलेक्शन प्रोसेस पूरी तरीके से पोस्ट पर निर्भर करेगा। नियुक्ति के बाद कम से कम 30,000 रुपये और अधिकतम 2,80,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। हालांकि सैलरी पोस्ट पर निर्भर करेगी।
कौन भर सकता है फॉर्म?
जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 3 वर्षीय फुल टाइम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय डिप्लोमा होल्डर आवेदन कर सकते हैं। जूनियर एग्जीक्यूटिव- एचआर के लिए उम्मीदवारों के पास 3 वर्षीय फुल टाइम बीबीए/बीबीए ऑनर्स या बीएमसी (एचआर विशेषज्ञता) की योग्यता होनी चाहिए। एग्जीक्यूटिव क्वालिटी कंट्रोलर पद के लिए उम्मीदवारों के पास केमिस्ट्री में 3 वर्षीय फुल टाइम ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। जूनियर एग्जीक्यूट फायर एंड सेफ्टी के लिए साइंस ग्रेजुएट होने के साथ-साथ फायर एंड सेफ्टी में डिप्लोमा और वैध हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
HPCL Recruitmentइंजीनियर पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में 4 वर्षीय फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री होल्डर आवेदन कर सकते हैं। ऑफिसर फाइनेंस पदों पर आवेदन करने के लिए सीए/सीएम/एमबीए की योग्यता होनी चाहिए। ऑफिसर एचआर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 2 वर्षीय फुल टाइम पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री या समकक्ष कोर्स की योग्यता होनी चाहिए। ऑफिसर आईएस पदों के लिए उम्मीदवारों के पास 4 वर्षीय फुल टाइम रेगुलर इंजीनियरिंग डिग्री या फुल टाइम एमसीए की डिग्री होनी चाहिए। एचआर लीगल ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए पर एलएलबी/LLM की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अन्य पदों के पात्रता उम्मीदवार नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं, जिसकी लिंक नीचे दी गई है



