How to Check EPFO Balance: अब घर बैठे कैसे? चेक करें अपना PF अकाउंट बैलेंस, यहां जानें पूरी डिटेल्स

How to Check EPFO Balance: यदि आप किसी कंपनी में काम करते है तो यह खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है कि पिछले 5 सालों में जितने भी समय से आप उस कंपनी में काम कर रहे हैं, और अब तक आपके EPF अकाउंट में कितने पैसे जमा हो गए हैं? आमतौर पर ये काम लोगों के लिए बहुत कठिन हो जाता है इसी वजह से वो कभी अपने सीए दोस्त का तो कभी किसी एक्सपर्ट का मदद लेते हैं. कुछ लोग तो पीएफ बैलेंस जानने के लिए साइबर कैफे से भी सहारा लेते हैं. लेकिन इन सभी तरीकों में आपके साथ फ्रॉड होने की अधिकांश संभावना बढ़ जाती है.
Read More: Airtel: Airtel का बड़ा ऐलान, साइबर फ्रॉड रोकने के लिए भारत में बना रहा AI रिसर्च सेंटर
इसलिए आज हम आपको ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिसमें आपको किसी एक्सपर्टीज की जरूरत नहीं है. बल्कि आप घर बैठे-बैठे स्वयं अपने मोबाइल पर पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं. चलिए हम आपको PF बैलेंस चेक करने का सबसे आसान तरीका बताते हैं
मिस कॉल से बैलेंस जानें (सबसे आसान तरीका)
यदि आप बिना इंटरनेट के बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो यह तरीका आपके लिए सबसे खास है. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर एक मिस कॉल दें. दो रिंग के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी और कुछ ही सेकंड में आपको एसएमएस के जरिए आपके बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी. इसके लिए आपका UAN एक्टिव होना चाहिए और आधार/पैन से लिंक होना चाहिए.
SMS के जरिए बैलेंस चेक करें
आप एक मैसेज भेजकर भी अपनी डिटेल मंगवा सकते हैं. इसके लिए आपको 7738299899 नंबर पर EPFOHO UAN ENG लिखकर भेजना होगा. यदि आप हिंदी में जानकारी चाहते हैं, तो EPFOHO UAN HIN लिखें. यह सुविधा 10 भाषाओं में उपलब्ध है

UMANG ऐप से स्टेप बाय स्टेप कैसे?करें पासबुक डाउनलोड
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उमंग (UMANG) ऐप सबसे सुरक्षित और सरकारी माध्यम है.
- UMANG ऐप डाउनलोड करें और रजिस्टर करें.
- ऐप में ‘EPFO’ सर्च करें और उस पर क्लिक करें.
- View Passbook ऑप्शन चुनें.
- अपना UAN डालें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें.
- अब आप अपनी पासबुक देख सकते हैं और उसे PDF में डाउनलोड भी कर सकते हैं.
EPFO पोर्टल से पासबुक कैसे निकालें?
यदि आप कंप्यूटर या लैपटॉप का यूज कर रहे हैं, तो सीधे पोर्टल पर जाएं:
- आधिकारिक वेबसाइट passbook.epfindia.gov.in पर जाएं.
- अपना UAN और Password दर्ज कर लॉगिन करें.
- Select Member ID पर क्लिक करें.
- View Passbook पर क्लिक करते ही आपकी पूरी डिटेल सामने आ जाएगी. यहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं
Note: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए आपका UAN एक्टिवेट होना चाहिए. मोबाइल नंबर ईपीएफओ रिकॉर्ड में रजिस्टर्ड होना चाहिए और आपके खाते की KYC (आधार, पैन और बैंक अकाउंट) पूरी होनी चाहिए.



