स्वास्थ्य

How to burn belly fat: पेट की चर्बी कम कर ने के लिए रोज करें योगासन, छूमंतर हो जाएगा आपका बैली फैट

How to burn belly fat बैली फैट आपकी बॉडी की शेप पर बुरा असर डालता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करने से बैली फैट से जल्दी छुटकारा नहीं मिल पाएगा। अगर आप अपने पेट के आसपास जमा जिद्दी चर्बी को जल्दी पिघलाना चाहते हैं, तो आप योग की मदद ले सकते हैं। कुछ योगासनों को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लीजिए और आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

 

कुंभकासन का अभ्यास करें- अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं या फिर बैली फैट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुंभकासन का अभ्यास कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योगासन की प्रैक्टिस करते समय आपके शरीर की सभी मांसपेशियां काम करती हैं जिसके कारण बॉडी को फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, किसी भी योगासन को अपने रूटीन में शामिल करने से पहले योग गुरु से सलाह जरूर लें और शुरुआती दौर में उनकी निगरानी में ही योगासन का अभ्यास करें।

 

Read more सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

 

फायदेमंद साबित हो सकता है नौकासन- फैट बर्न करने के लिए हर रोज नौकासन का अभ्यास करें। क्या आप जानते हैं कि नौकासन यानी बोट पोज पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने के साथ-साथ को मसल्स को मजबूत करने में भी कारगर साबित हो सकता है? इसके अलावा अगर आप अपने डाइजेशन को इम्प्रूव करना चाहते हैं, तो भी नौकासन की मदद ले सकते हैं। वजन घटाने और पेट टोन करने के लिए अक्सर इस योगासन का अभ्यास करने की सलाह दी जाती है।

 

 

करें भुजंगासन का अभ्यास- क्या आपने कभी भुजंगासन का अभ्यास किया है? अगर नहीं, तो आज से ही भुजंगासन को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर रोज नियम से भुजंगासन की प्रैक्टिस करने से बैली फैट कम होने लगेगा। इस योगासन का अभ्यास करने से पेट की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होता है। अगर आप भी अपने पेट के आसपास की जिद्दी चर्बी को पिघलाना चाहते हैं, तो भुजंगासन करना शुरू कर दीजिए

 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Rgh किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

Back to top button