Daily Horoscope Today 8 April 2022: आज बदलेगी इन राशियों की तकदीर, जानें आपके लिए क्या है खास,देखे अपना राशिफल – RGH NEWS
राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

Daily Horoscope Today 8 April 2022: आज बदलेगी इन राशियों की तकदीर, जानें आपके लिए क्या है खास,देखे अपना राशिफल

Horoscope Today, 8 April 2022: शुक्रवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए विशेष रहने वाला है. वृषभ राशि वालों को कार्यों में सफलता मिलेगी. सिंह राशि वालों की बेचैनी बढ़ने वाली है. तुला राशि वालों की जिद्द परिवार के लोगों को परेशान कर सकती है. शुक्रवार और किन राशियों के लिए खास रहने वाला है इस बारे में एस्ट्रो गुरु बेजान दारुवाला के पुत्र चिराग दारुवाला से जानते हैं.

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आपका व्यवहार बड़ा ही सौम्य रहने वाला है. व्यवहार में परिवर्तन दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा. अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. आप आज कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे और किसी अपने की सहायता से ही आपको अच्छा धन लाभ होगा.

वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे. नवीन मित्रता आपके उज्जवल भविष्य में सहायक होगी. भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है.

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे. आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा तथा आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधो में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप सोच समझकर बोलें.

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आपका भाग्य अच्छा रहेगा. आपका अपने मित्र एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. इस समय में आपके लिए किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए अच्छा समय है. चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी.

सिंह (Leo): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन कामकाज में अच्छी सफलता दिलाने वाला है. आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे.

 

कन्या (Virgo): गणेशजी कहते हैं कि आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा. घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आपके मन में अपने गुरुजनों एवं बड़े बुजुर्गों के लिए आपके मन में आदर-सत्कार की भावना में वृद्धि होगी.

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे. वाणी में मधुरता होगी जिसके कारण अपने मित्रों, रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बनेगी. आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा. आपकी जिद परिवार को परेशान करेगी.

वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे. दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा. अगर कोर्ट-कचहरी से सम्बंधित कोई मसले हैं तो उनमें आपको राहत मिलने के आसार हैं.

Horoscope Today, 8 April : धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि दिन कामकाज के लिए बेहतर है. किसी नवीन मित्र की सहायता से आपको अपनी योजनाओं में आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी परन्तु अचानक खर्च भी बढ़ने वाले हैं. आज का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है.

मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आप शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे, बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. भाग्य का साथ मिलने वाला है. परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा. दिन स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है.

 

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सिखने का अवसर मिलेगा, मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

Aaj Ka Panchang 8 April 2022: नवरात्रि का 7वां दिन, ये हैं आज की तिथि, नक्षत्र और राहुकाल

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि बेवजह किसी से मन-मुटाव होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी, नौकरी हो या व्यवसाय अच्छी सफलता मिलेगी. दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा.

Related Articles

Back to top button