Honda की इन दो शानदार कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट – RGH NEWS
बिजनेस

Honda की इन दो शानदार कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Discount Offers On Honda Cars: होंडा कार्स इंडिया फेस्टिव सीजन को देखते हुए अपनी कारों पर भारी छूट दे रही है। कंपनी की गाड़ियों पर अक्टूबर के पूरे महीने तक छूट मिलेगी। होंडा अपनी गाड़ियों पर कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट बेनिफिट, एक्सचेंज ऑफर और अन्य बेनिफिट के जरिए ग्राहकों को आकर्षित कर रही है।हालांकि, ऑफर्स केवल होंडा सिटी और होंडा अमेज पर ही हैं। हाल ही में लॉन्च हुई होंडा एलिवेट पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। अक्टूबर के महीने में आप होंडा सिटी और होंडा अमेज पर 75,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

Read more: ग्रहों के अनुकूल प्रभाव से खुलेंगे तरक्की के नए द्वार…पढ़े आज का अपना राशिफल

होंडा सिटी पर डिस्काउंट

होंडा सिटी पेट्रोल पर इस महीने 75,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है। यह छूट कैश छूट, एक्सेसरीज, लॉयल्टी बोनस और कार एक्सचेंज आदि के रूप में दी जा रही है। इसपर 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट या 26,947 रुपये तक की फ्री एक्सेसरीज, 4,000 रुपये का ग्राहक लॉयल्टी बोनस, 6,000 रुपये का होंडा कार एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 20,000 रुपये का विशेष कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये का कार एक्सचेंज बोनस शामिल है. होंडा सिटी हाइब्रिड पर यह ऑफर उपलब्ध नहीं है।

Discount Offers On Honda Cars होंडा अमेज पर डिस्काउंट

होंडा अमेज पर भी आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स हैं. इसपर अक्टूबर में 57,000 रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसमें 15,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट या 18,147 रुपये तक की फ्री एक्सेसरीज, 4,000 रुपये का ग्राहक लॉयल्टी बोनस, 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 20,000 रुपये का विशेष कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये का कार एक्सचेंज बोनस शामिल है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button