Home Loan EMI Reduction: होम लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी दे रही सरकार, जानिए आपको कैसे मिलेगा फायदा

Home Loan EMI Reduction: प्रधान मंत्री आवास योजना में अच्छी खबर है। केंद्र सरकार 25 लाख रुपये तक के होम लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी दे रही है, जिससे ईएमआई का बोझ कम होगा और लाखों रुपये की बचत संभव है।
होम लोन पर सब्सिडी लेने का तरीका
: हर भारतीय का सपना होता है कि उसका भी अपना एक घर हो। अपने इस सपने को कई लोग होम लोन के जरिए पूरा करते हैं। अब आपके इस सपने को साकार करने में केंद्र सरकार भी मदद करने वाली है। केंद्र सरकार की तरफ से चल रही प्रधानामंत्री आवास योजाना में -शहरी 2.0 में मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी गई है। इस योजना के तरत घर खरीदने पर होम लोन पर ब्याज सब्सिडी मिलेगी।
किसे होगा फायदा?
अगर आप शहर में अपना पक्का घर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो ये स्कीम आपके लिए ही है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के ऐसे परिवारों को मदद देना है, जिसके पास अपना मकान नहीं है।इस योजना के लाभार्थियों को होम लोन पर 4 प्रतिशत तक की ब्याज सब्सिडी मिलेगी। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होगा।
यह भी पढ़ें | EPFO New Rule: क्लेम से लेकर पेंशन तक आसान होंगे सभी काम, यहां जानें PF के 10 बड़े बदलाब
Home Loan पर 4% ब्याज सब्सिडी पाने की मुख्य शर्तें
Home Loan EMI Reductionआवेदक के पास देश में कहीं भी पहले से कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
ये योजना मुख्य रूप से पहली बार घर खरीदने वालों के लिए है।
आवेदक EWS, LIG या MIG आय वर्ग में आना चाहिए।
परिवार की सालाना आय तय सीमा (EWS 3 लाख तक, LIG ₹3 लाख से ₹6 लाख तक, MIG के लिए ₹6 लाख से ₹9 लाख तक) के अंदर होनी चाहिए।
घर की कीमत और होम लोन राशि सरकार के तय सीमा के अनुसार होनी चाहिए।
योजना का लाभ लेने के लिए बैंक या हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से होम लोन लेना जरूरी है।
आवेदक को जरूरी दस्तावेज जैसे आय प्रमाण, पहचान पत्र और संपत्ति से जुड़े कागजात जमा करने होंगे।
ब्याज सब्सिडी का लाभ पात्रता जांच के बाद ही मिलेगा।



