Holika Dahan 2026: 2 या 3 मार्च कब है होलिका दहन? जानें सटीक समय, तिथि और शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2026: हिंदू धर्म के लोगों के लिए होलिका दहन के पर्व का विशेष महत्व है, क्योंकि यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा और उनके भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति की याद दिलाता है. इस दिन न सिर्फ अग्नि जलाई जाती है, बल्कि जलती हुई होलिका में अपने अंदर की नकारात्मक ऊर्जा, बुराईयों और गलत विचारों को भी विनाश किया जाता है.
Read More : सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
हालांकि, पिछले वर्ष की तरह इस बार भी होलिका दहन की तिथि को लेकर कुछ उलझन दिखाई दे रही है। कुछ लोग इसे 2 मार्च को मनाने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि अन्य इसे 3 मार्च को मनाते हुए देख रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इस साल कल 2 मार्च 2026 को या परसों 3 मार्च 2026 को, कब होलिका दहन करना ज्योतिष नजरिए से शुभ रहेगा.

2026 में होलिका दहन कब है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन का पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है. लेकिन द्रिक पंचांग के मुताबिक, इस बार कल सोमवार यानि 2 मार्च 2026 की शाम 5 बजकर 55 मिनट से पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ हो रहा है, जिसका समापन दिन मंगलवार यानि परसों 3 मार्च 2026 की शाम 6 बजकर 7 मिनट पर होगा. ऐसे में परसों 3 मार्च 2026 को ही होलिका दहन का पर्व मनाना शुभ रहेगा.
होलिका जलाने का शुभ मुहूर्त
- 3 मार्च 2026 का शुभ मुहूर्त-
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि होलिका को जो है हमेशा शाम या देर रात में ही जलाना शुभ होता है.लेकिन इस बार 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो कि शाम 5 बजकर 17 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. इसलिए आप मंगलवार यानि परसों 3 मार्च 2026 को शाम 6 बजकर 46 मिनट से रात 7 बजकर 44 मिनट के बीच होलिका दहन कर सकते हैं, लेकिन इस समय पूर्णिमा तिथि नहीं रहेगी.

- 2 मार्च 2026 का शुभ मुहूर्त-
यदि जो लोग पूर्णिमा तिथि में ही होलिका दहन करना चाहते हैं, वो कल सोमवार 2 मार्च 2026 की देर रात होलिका जला सकते हैं. लेकिन दरसल बात यह है कि कल 2 मार्च 2026 को भद्रा लग रही है, जिस दौरान होलिका दहन करना अशुभ रहता है. इस दिन शाम 5 बजकर 18 मिनट से लेकर रात्रि में 4 बजकर 56 मिनट तक भद्रा रहेगी. शास्त्रों में बताया गया है कि होलिका दहन के दिन यदि संपूर्ण रात्रि भद्रा रहती है तो भद्रा पुच्छ में होलिका दहन कर सकते हैं. इसके अनुसार 2 मार्च 2026, दिन सोमवार को रात 11 बजकर 53 मिनट से रात्रि 1 बजकर 26 मिनट के बीच होलिका दहन करना शुभ रहेगा.



