Holi Special Trains List 2026: होली पर घर जाना हुआ आसान; इस रूट पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें समय और रूट

Holi Special Trains List 2026: होली के त्योहार पर हर साल ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने होली 2026 से पहले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 1 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच कई होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। होली स्पेशल ट्रेन लिस्ट 2026 से जुड़ी यह जानकारी खासतौर पर उन यात्रियों के लिए अहम है, जो त्योहार पर अपने घर जाना चाहते हैं।
बढ़नी–अमृतसर–बढ़नी होली स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने गाड़ी संख्या 05005/05006 को बढ़नी और अमृतसर के बीच चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 4 मार्च से 25 मार्च तक हर बुधवार को बढ़नी से और 5 मार्च से 26 मार्च तक हर गुरुवार को अमृतसर से चलेगी। ट्रेन में जनरल और स्लीपर कोच उपलब्ध होंगे। यह ट्रेन तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट और जालंधर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे उत्तर भारत के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। holi 2026 train ticket booking
ये भी पढ़ें – Surya Grahan: 16 या 17 फरवरी जानिए कब है सूर्य ग्रहण, यहां जानिए टाइमिंग और सूतक काल
गोमती नगर–खटीपुरा–गोमती नगर स्पेशल ट्रेन
होली के दौरान उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच यात्रा को आसान बनाने के लिए 05023/05024 स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन 3 मार्च से 24 मार्च तक हर मंगलवार को गोमती नगर से और 4 मार्च से 25 मार्च तक हर बुधवार को खटीपुरा से रवाना होगी। इसमें जनरल, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा दी गई है। ट्रेन गोमती नगर से रात 11:55 बजे चलकर सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर और बांदीकुई होते हुए अगले दिन शाम 5:30 बजे खटीपुरा पहुंचेगी। Holi 2026 Special trains
मऊ–अंबाला कैंट–मऊ होली स्पेशल
पूर्वांचल और हरियाणा के बीच यात्रा करने वालों के लिए 05301/05302 स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। यह ट्रेन 5 मार्च से 26 मार्च तक हर गुरुवार को मऊ से और 6 मार्च से 27 मार्च तक हर शुक्रवार को अंबाला कैंट से चलेगी। ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी तीनों श्रेणियों के कोच होंगे। यह ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और दिल्ली जंक्शन जैसे व्यस्त स्टेशनों पर रुकेगी।
सूबेदारगंज–शकूर बस्ती होली स्पेशल ट्रेनें
Holi Special Trains List 2026रेलवे ने दिल्ली और प्रयागराज रूट पर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का भी फैसला किया है। गाड़ी संख्या 02275/02276 हर मंगलवार और बुधवार को 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक चलेगी। वहीं 02421/02422 हर रविवार और सोमवार को 1 मार्च से 30 मार्च 2026 तक संचालित होगी। इन ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे। ट्रेन सूबेदारगंज से रात 9:35 बजे चलकर सुबह 9 बजे दिल्ली जंक्शन और दोपहर 1 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी, जबकि वापसी में अगले दिन सुबह 4 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।



