बिजनेस

Holi Special Train: होली पर घर जाना हुआ आसान! पटरी पर उतरेंगी 1410 स्पेशल ट्रेनें; देखिए हर जोन की पूरी लिस्ट

Holi Special Train होली का त्योहार नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। हालात ऐसे हैं कि 15 फरवरी के बाद ज्यादातर रूटों पर कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है, खासकर पूर्व दिशा की ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। इसी बढ़ती भीड़ और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए 1410 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है, जिससे लाखों लोगों का घर जाना आसान हो सकेगा।

 

उत्तर रेलवे से चलेंगी 108 स्पेशल ट्रेनें

इन 1410 स्पेशल ट्रेनों में से 108 ट्रेनें उत्तर रेलवे जोन के तहत चलाई जाएंगी। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें दिल्ली और एनसीआर के प्रमुख स्टेशनों से रवाना होंगी। इससे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे इलाकों में रहने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि होली के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

 

Read more Samsung Galaxy F70e 5G: 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy F70e भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

 

हर रूट पर रखी जा रही है नजर

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हर रूट पर यात्रियों की भीड़ की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। जहां भी ज्यादा दबाव नजर आएगा, वहां जरूरत के अनुसार और स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया जाएगा। रेलवे का फोकस खासतौर पर उन रूटों पर है, जहां वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही है।

 

दुर्ग के लिए होली स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग रूट पर एक विशेष होली ट्रेन की भी घोषणा की है। यह ट्रेन 1 और 2 मार्च को सुबह 10:45 बजे दुर्ग से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वहीं वापसी में 2 और 3 मार्च को दोपहर 12:30 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलेगी और अगले दिन शाम 6:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

 

किन स्टेशनों पर होगा ठहराव?

Holi Special Trainइस होली स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल क्लास के कोच होंगे। ट्रेन का ठहराव रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, आगरा और मथुरा में होगा

Related Articles

Back to top button