मनोरंजन

Holi पर परफॉर्मेंस से रंग जमाएंगे ये TV स्टार,Tejasswi और Adaa मचाएंगे धूम

Holi 2022:होली पर टीवी के सितारे अपनी दमदार परफॉर्मेंस दिखाने के लिए तैयार हैं। जहां ‘कुंडली भाग्य’ के करण और प्रीता होली पर अपने रोमांस का रंग बिखेरेंगे तो वहीं अदा खान और तेजस्वी प्रकाश अपने परफॉर्मेंस से आग लगाएंगी।

 

होली के रंग को अपनी परफॉर्मेंस से दोगुना करेंगे TV Stars

Holi 2022: होली के त्योहार को लेकर टीवी की दुनिया में भी धूम मची हुई है। कलाकारों ने तो अपने शो के सेट पर ही होली खेलनी शुरू कर दी है। टीवी के कई सितारों पर तो कुछ दिनों पहले से ही होली का रंग चढ़ना शुरू हो गया था। लेकिन इससे इतर खास बात यह भी है कि इस बार होली पर टीवी के सितारे अपनी दमदार परफॉर्मेंस दिखाने के लिए भी तैयार हैं। जहां ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) के करण (Dheeraj Dhoopar) और प्रीता (Shraddha Arya) होली पर अपने रोमांस का रंग बिखेरेंगे तो वहीं अदा खान और तेजस्वी प्रकाश अपने परफॉर्मेंस से आग लगाएंगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर, जो होली पर दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार हैं-

Tejasswi Prakash और Adaa Khan

टीवी की दो नागिनें मिलकर होली पर रंग जमाने के लिए तैयार हैं। दोनों ‘रंग बरसे 2022’ में अपने डांस से धूम मचाती नजर आएंगी।

 

Shamita Shetty, Nishant Bhatt और Pratik Sehajpal

इस बार कलर्स के ‘रंग बरसे 2022’ में शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल की परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। तीनों होली पर जबरदस्त अंदाज में डांस करते नजर आएंगे, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स भी खूब वायरल हो रहे हैं।

Karan Kundrra और Tejasswi Prakash

अदा खान के अलावा तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा के साथ भी अपनी परफॉर्मेंस देती नजर आएंगी। दोनों होली पर रोमांस का तड़का लगाते हुए दिखाई देंगे।

Sudha Chandran

‘नागिन’ एक्ट्रेस सुधा चंद्रन होली पर दमदार डांस परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार हैं। उनकी वायरल फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि वह लोकगीत पर परफॉर्म करने वाली हैं।

Anita Raj

होली के रंग को दोगुना करने के लिए अनीता राज भांगड़ा करती नजर आएंगी। उनकी एक फोटो भी खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह पंजाबी अवतार अपनाते हुए स्टेज पर खड़ी नजर आ रही हैं।

 

Karan Wahi और Adaa Khan

जी टीवी के होली स्पेशल एपिसोड पर अदा खान और करण वाही भी अपना रंग जमाते नजर आएंगे। दोनों की साथ में फोटोज भी खूब चर्चा में हैं, जिसमें उनकी केमिस्ट्री देखने लायक है।

Karan Wahi और Adaa Khan

जी टीवी के होली स्पेशल एपिसोड पर अदा खान और करण वाही भी अपना रंग जमाते नजर आएंगे। दोनों की साथ में फोटोज भी खूब चर्चा में हैं, जिसमें उनकी केमिस्ट्री देखने लायक है।

 

Urvashi Dholakia

‘नागिन’ एक्ट्रेस को टीवी सीरियल्स में तो आग लगाते देखा ही गया है, लेकिन अब वह होली पर भी अपनी परफॉर्मेंस से रंग जमाती नजर आएंगी। अपनी एक फोटो में वह स्टेज पर धमाकेदार अंदाज में डांस करती हुई भी नजर आईं।

 

Related Articles

Back to top button