Hirakud Express Terrorists: एक्सप्रेस ट्रेन में आतंकी सूचना मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया – RGH NEWS
देश

Hirakud Express Terrorists: एक्सप्रेस ट्रेन में आतंकी सूचना मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया

Hirakud Express Terrorists: मध्यप्रदेश के दतिया में हीराकुंड एक्सप्रेस के पहुंचने पर उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रेन में आतंकवादी होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। तत्काल कोतवाली पुलिस दल बल के साथ स्टेशन पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान ट्रेन में उत्पाती तीन युवकों को पुलिस ने दबोच लिया और अपने साथ पूछताछ को ले गई।

 

इस पूरी कवायद के बीच ट्रेन दतिया रेलवे स्टेशन पर करीब 35 मिनट तक खड़ी रही। इसके बाद 2.35 बजे झांसी के लिए रवाना हुई।

 

ट्रेन में सीट को लेकर विवाद

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से झांसी की ओर आ रही हीराकुंड एक्सप्रेस में कुछ युवकों के बीच सीट को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पूरी बोगी में हंगामा मचता देख उसमें यात्रा कर रहे एक बाबा ने कंट्रोल रूम को ट्रेन में आतंकवादी होने की सूचना कर दी।

 

सूचना मिलते ही ट्रेन को दतिया में रोका

कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही तत्काल दतिया में ट्रेन को रोक लिया गया। जहां कोतवाली पुलिस टीम ने सूचना देने वाले बाबा और उसके बताए अनुसार तीन अन्य युवकों को भी कोच से उतार लिया और अपने साथ ले गई।

पकड़े गए तीन युवक झांसी के रहने वाले

चारों को दतिया थाने ले जाकर जांच की गई। सूचना देने वाला व्यक्ति साधु के वेश में था, जिसका नाम रमेश पासवान है। उसके बताए तीन युवक एच बिलाल, फैजान और एक अन्य झांसी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में बिजली बिल में बड़ी राहत! आज से 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना लागू..

 

पुलिस ने इन्हें पकड़ा… फिर छोड़ा

इशान खान पिता जलील खान (27) निवासी हैवर्ट मार्केट झांसी।

 

फैजान मंसूरी पिता यकुब मंसूरी (21) निवासी झांसी।

 

एच विलाल जिलानी पि

ता मोहम्मद सिद्दकी (28 ) निवासी झांसी।

 

Related Articles

Back to top button