Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: असम के CM बने हिमंता बिस्वा सरमा, लगातार दूसरी बार ली शपथ – RGH NEWS
देश

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: असम के CM बने हिमंता बिस्वा सरमा, लगातार दूसरी बार ली शपथ

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony  असम विधानसभा चुनावों भारतीय जनता पार्टी और NDA गठबंधन को प्रचंड जीत दिलाने के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने आज दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हिमंता बिस्वा सरमा के साथ 4 मंत्रियों ने भी शपथ ली। सूबे के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर शर्मा और नई मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि असम विधानसभा चुनावों में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 सीटें जीती थीं जिनमें बीजेपी ने अकेले 82 सीटों पर परचम लहराया था।

 

 

हिमंता बिस्वा सरमा के साथ आज शपथ लेने वालों में बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, असम गण परिषद के अध्यक्ष अतुल बोरा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो और बीजेपी विधायक अजंता नेओग शामिल हैं। वहीं, बीजेपी के सनियर लीडर रणजीत दास असम विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद X पोस्‍ट के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि वह आज ‘शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट बैठक भी करेंगे। हिमंत विश्व शर्मा के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ कई बड़े नेता शामिल होंगे।

 

हिमंता बिस्वा सरमा के शपथग्रहण से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें:

 

 

दूसरी बार असम के सीएम बने हिमंता बिस्वा सरमा

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremonyबीजेपी के दिग्गज नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने आज दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 4 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

Related Articles

Back to top button