मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, तीन की मौत; इतने लोग घायल! – RGH NEWS
देश

मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, तीन की मौत; इतने लोग घायल!

हिमाचल प्रदेश के चंबा सड़क में आज सुबह करीब 9:00 बजे पठानकोट से मणिमहेश यात्रा के लिए निकली श्रद्धालुओं की गाड़ी भरमौर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। और हादसे में 10 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

Read More:छत्तीसगढ़ आयुष्मान कार्डधारियो के लिए बड़ी खुशखबरी, अब “मिडिल क्लास” को भी मिलेगा, इतने लाख रूपए का फायदा

“जानकारी के अनुसार”

जानकारी के मुताबिक हादसे के समय गाड़ी में 13 लोग सवार थे। यह सभी पठानकोट के निवासी बताये जा रहे है इस हादसे में दीक्षा(39) पत्नी राजेश कुमार निवासी पटेल चौक पठानकोट, नेहा(21) पुत्री जनक निवासी पठानकोट व लाडी (संतरूप) निवासी पटेल चौक पठानकोट की मौके पर ही मौत हो गई।

जिला दंडाधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने सड़क हादसे की पुष्टि करते हुए बताया :-

गाड़ी गिरने की आवाज सुन भरमाणी माता मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं और पुलिस जवानों ने बचाव अभियान आरंभ कर दिया। 10 में से चार घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबकि छह घायलों का उपचार भरमौर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Read More:हार्दिक की एक्स वाइफ नताशा का अली के साथ हुआ था ब्रेकअप देखे

घायलों के नाम व पता:-

* आरती(40 ) पत्नी सबरूप, निवासी पठानकोट

* मनाब(22) पुत्र आशिक कुमार, निवासी शाह कॉलोनी पठानकोट

* विवेक कुमार(22) पुत्र पप्पन शाहीन, निवासी कर्णवास बुलंदशहर

* सौरभ(35) पुत्र सुमन कुमार, निवासी पटेल चौक पठानकोट

* राजेश कुमार(45) पुत्र नेक राम, निवासी पटेल चौक पठानकोट

* विशाल कुमार(34) ,निवासी पठानकोट

* शिखा(45) पुत्री राज कुमार, निवासी पठानकोट

* राहुल गुलाटी(33) पुत्र बलजीत गुलाटी, निवासी बैग हाउस धांगुपीर पठानकोट

* आशीष(18) पुत्र गुड्डु,निवासी मतानी हरदोई

* गौरव(17 )पुत्र राकेश कुमार, निवासी पठानकोट

Related Articles

Back to top button