Himachal Pradesh Taxi Accident : भीषण सड़क हादशा; 500 मीटर गहरी खाई में कार गिर ने से 7 पर्यटकों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Himachal Pradesh Taxi Accident हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पांगी क्षेत्र में बैरागढ़-पांगी-साच पास मार्ग पर कालावन के पास टूरिस्टों को लेकर जा रही एक टैक्सी अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में टैक्सी में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई।
मरने वालों में कर्नाटक और छग का परिवार
मृतकों में दो परिवारों के सदस्य और टैक्सी ड्राइवर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक परिवार बेंगलुरु का था, जबकि दूसरा परिवार छत्तीसगढ़ से घूमने आया था। चालक स्थानीय निवासी था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पहाड़ों और बर्फ की सैर का आनंद लेने के लिए बेंगलुरु से आए एक परिवार ने डलहौजी में एक टैक्सी बुक की थी। उन्होंने डलहौजी में ही रुके छत्तीसगढ़ के एक दूसरे पर्यटक परिवार के साथ अपनी टैक्सी शेयर करने की बात कही। दूसरा परिवार भी इसके लिए राजी हो गया।
ReadmorePulse price hike: बजट बिगाड़ रही महंगाई; अरहर से लेकर उड़द दाल तक के दाम में बड़ा उछाल
Himachal Pradesh Taxi Accidentये दोनों परिवार ड्राइवर समेत टैक्सी में सवार होकर शुक्रवार को बैरागढ़-किलाड़ मार्ग से होते हुए साच जोत की तरफ रवाना हो गए थे। जब ये टैक्सी तय समय पर वापस डलहौजी नहीं लौटी, तो टैक्सी मालिक को फिक्र होने लगी। उन्होंने तुरंत गाड़ी को GPS के जरिए ट्रैक किया। GPS में देखा गया कि गाड़ी कालाबन के पास एक ही स्थान पर रुकी हुई है और उसमें कोई हलचल नहीं हो रही है।


