देश

Himachal Pradesh Landslide: लैंडस्लाइड से 128 सड़को पर आवाजही दुरुस्त , मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतवानी

 Himachal Pradesh Landslide:  10 अगस्त शनिवार /   प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ आपदा के कारण कम से कम 128 सड़कें बाधित कर दी गईं। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को अलग-अलग स्‍थानों पर आंधी और भारी बारिश का 15 अगस्‍त तक येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Read more:Paris Olympics 2024: अमन सहरावत ने भारत में रचा इतिहास , कांस्य पदक जीत कुश्ती में खोला खाता

निम्न जिलों में बाढ़ कि आशंका 

आज 10अगस्त शनिवार तक मंडी, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, शिमला और कुल्लू जिलों के अलग-अलग हिस्सों में कम से मध्यम बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी है। ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से भारी बारिश होगी।

मौसम विभाग ने लोगों को दी बड़ी चेतवानी

मौसम विभाग ने फसलों, कमजोर संरचनाओं और कच्चे घरों को नुकसान की संभावना के प्रति लोगों को आगाह किया है। मौसम के कहर को देखते हुए मंडी में 60, कुल्लू में 37, शिमला में 21, कांगड़ा में पांच, किन्नौर में चार और हमीरपुर जिले में एक सड़कें बंद हैं। साथ ही 44 बिजली और 67 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हुईं।

Read more:Cg News: साय सरकार की पहल: राज्य के 160 आईटीआई होंगे अपग्रेड

शिमला में पानी की आपूर्ति प्रभावित

Himachal Pradesh Landslide:   हिमांचल प्रदेश  की राजधानी शिमला पानी की आपूर्ति से प्रभावित हुई। शुक्रवार को सामान्य 42-45 एमएलडी के मुकाबले 24.64 मिलियन लीटर प्रति दिन (एमएलडी) की आपूर्ति प्राप्त हुई। 1 जून से शुरू हुए मानसून के दौरान राज्य में बारिश की कमी 9 अगस्त तक 28 प्रतिशत थी और हिमाचल प्रदेश में औसत 445.7 मिमी के मुकाबले 321.8 मिमी बारिश हुई।

Related Articles

Back to top button