FD Interest Rate: इन बैंकों में करें FD, 8.5% दे रही है ब्याज…

Highest Returns on 5 Year FD: आज वित्त वर्ष 2024-25 का आखिरी दिन है। मंगलवार, 1 अप्रैल के साथ नए वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत हो रही है। करोड़ों लोग नए वित्त वर्ष के साथ नई फाइनेंशियल प्लानिंग करते हैं और अलग-अलग ऑप्शन्स में निवेश करते हैं। अगर आप भी एक सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं तो एफडी एक लाजवाब ऑप्शन हो सकता है। यहां हम आपको उन बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सामान्य नागरिकों को 5 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।
Utkarsh Small Finance Bank
5 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों की लिस्ट में 5वें स्थान पर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को 5 साल की एफडी पर 7.75 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
NorthEast Small Finance Bank
इस लिस्ट में चौथे स्थान पर नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक है। नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की एफडी पर अपने ग्राहकों को 8 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
Unity Small Finance Bank
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। ये बैंक अपने ग्राहकों को 5 साल की एफडी पर 8.15 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।
Jana Small Finance Bank
5 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर जना स्मॉल फाइनेंस बैंक है। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को 5 साल की एफडी पर 8.2 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है
Suryoday Small Finance Bank
इस लिस्ट में पहले स्थान पर सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की एफडी पर अपने ग्राहकों को सबसे ज्यादा 8.6 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
Read more Bank Holidays April: अप्रैल में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की लिस्ट…
Highest Returns on 5 Year FDबताते चलें कि एफडी पर ज्यादा रिटर्न देने के मामले में स्मॉल फाइनेंस बैंक ने रेगुलर बैंकों को पीछे छोड़ दिया है। ये स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को किसी 2-3 नहीं बल्कि सभी अवधि की एफडी पर रेगुलर बैंकों से ज्यादा ब्याज दे रही हैं।



