यहाँ के प्राइवेट कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश,पायलट सहित तीन यात्री हुए घायल – RGH NEWS
देश

यहाँ के प्राइवेट कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश,पायलट सहित तीन यात्री हुए घायल

पुणे के पौड इलाके में शनिवार को एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। यह हेलिकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। इसमें पायलट और तीन यात्री सवार थे। हादसे में पायलट जख्मी हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीनों लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई हैं।

पुणे रूरल पुलिस के सुपरिंटेंडेंट पंकज देशमुख ने बताया कि यह हेलिकॉप्टर मुंबई की ग्लोबल वेक्ट्रा हेलिकॉर्प कंपनी का था। आशंका है कि हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश हुआ। हादसे के पीछे भारी बारिश को भी वजह माना जा रहा है।

यहाँ के प्राइवेट कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश,पायलट सहित तीन यात्री हुए घायल

हेलीकॉप्टर का मॉडल AW 139 है। पायलट का नाम कैप्टन आनंद है, जबकि तीन पैसेंजर्स धीर भाटिया, अमरदीप सिंह और एसपी राम हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button