देश

महाराष्ट्र के पुणे में हेलीकाॅप्टर क्रैश, 3 लोगों की हुयी मौत

Helicopter Crash In Pune महाराष्ट्र : पुणे में बावधन के पास उड़ान भरते ही हेलीकाप्टर क्रैश हो गया .जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।  इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने हिंजेवाडी पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल मौके पर पुलिस और मेडिकल की टीमें पहुंची हुई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Read More:Vivo ला रहा अपना कातिलाना स्मार्टफोन जिसकी कैमरा क़्वालिटी आपको मिलेंगी बेहद की शानदार

Helicopter Crash In Pune

जानकारी के अनुसार:- इस हेलीकाॅप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ क्लब के हेलीपैड से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना सुबह 7 से 7ः10 के बीच हुई। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई है। हालांकि सटीक जानकारी के आधिकारिक जांच होगी। हिंजवडी पुलिस स्टेशन और विमानन अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button