health tips in hindi शुगर की जांच के लिए कौन सा टेस्‍ट है बेस्‍ट,5 सवालों में टॉप एंडोक्राइनोलॉजिस्‍ट ने बता दिया सब – RGH NEWS
अन्य खबर

health tips in hindi शुगर की जांच के लिए कौन सा टेस्‍ट है बेस्‍ट,5 सवालों में टॉप एंडोक्राइनोलॉजिस्‍ट ने बता दिया सब

Which test is best to check sugar, top endocrinologist told everything in 5 questions

health tips in hindi ब्‍लड शुगर की जांच लैबोरेटरी में जाकर ब्‍लड सैंपल देने के अलावा घर पर ग्‍लूकोमीटर से खुद भी कर ली जाती है. वहीं डायबिटीज का पता लगाने के लिए एक और टेस्‍ट होता है HbA1c. आमतौर पर डॉक्‍टर डायबिटीज या ब्‍लड शुगर के लक्षणों वाले मरीजों को HbA1c टेस्ट ही कराने की सलाह देते हैं, जबकि डायबिटीज के मरीजों को घर पर उंगली से ब्‍लड लेकर ग्‍लूकोमीटर से जांच करने के लिए कह देते हैं. आपको भी लगता होगा आखिर ऐसा क्‍यों है? आपको मालूम है कि शुगर की जांच के लिए कितने तरह के टेस्‍ट कराए जाते हैं और सबसे अच्‍छा और भरोसेमंद टेस्‍ट कौन सा है? एक सामान्‍य व्‍यक्ति को डायबिटीज (Diabetes) की जांच के लिए कौन सा टेस्‍ट कराना चाहिए?

आइए देश के टॉप एंडोक्राइनोलॉजिस्‍ट और मैक्‍स साकेत में हैड ऑफ एंडोक्राइनोलॉजी एंड डायबिटीज डिविजन, डॉ. अंबरीश मित्‍तल से बेहद सरल भाषा में जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब..

1. सवाल- शुगर की जांच के लिए कितने प्रकार के टेस्‍ट होते हैं?
जवाब- डायबिटीज या शुगर की जांच दो प्रकार से होती है. एक में सीधे ब्‍लड शुगर नापते हैं. यह दो तरह से, खाली पेट और नाश्‍ता करने के दो घंटे बाद नापा जाता है. अगर डायबिटीज का डायग्‍नोसिस करना हो तो 75 ग्राम ग्‍लूकोज लेने के दो घंटे बाद (Glucose tolerance test) यह जांच की जाती है. इसमें अगर व्‍यक्ति की ब्‍लड शुगर खाली पेट 126 से ऊपर आती है और ग्‍लूकोज लेने के दो घंटे बाद की जांच में 200 मिलीग्राम से ऊपर आती है तो माना जाता है कि डायबिटीज है. ब्‍लड शुगर की जांच घर पर भी हो सकती है

Also read Today Rashifal  कन्या राशि के लोगों की दुविधाएं दूर होंगी, धनु राशि के लोगों को जल्दबाजी से बचना होगा

राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Kirorimal News नगर कांग्रेस कमेटी किरोड़ीमल नगर ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

health tips in hindi इसके साथ ही डायबिटीज का दूसरा टेस्‍ट होता है जिसे Hba1c कहते हैं. यह टेस्‍ट हमारे ब्‍लड में पिछले 3 महीने में शुगर का औसत बताता है. Hba1c बहुत उपयोगी टेस्‍ट है क्‍योंकि इसमें पूरा एवरेज आ जाता है और उस पर्टिकुलर दिन ली गई शुगर से कोई अंतर नहीं पड़ता. Hba1c का रिजल्‍ट अगर 6. 5 से ऊपर होता है तो माना जाता है कि व्‍यक्ति को डायबिटीज हो गई है और 5.7 से 6.5 के बीच में होता है तो उसे प्री डायबिटीज माना जाता है. यह इसलिए भी उपयोगी है क्‍योंकि एक ही ब्‍लड सैंपल से पूरे 3 महीने के ब्‍लड शुगर का पता चल जाता है. यह टेस्‍ट लैबोरेटरी में ही कराया जाता है.

Related Articles

Back to top button