स्वास्थ्य

Health Tips: नींबू पानी या चिया सीड्स दोनों में कौन? तेजी से वजन घटाने में है ज्यादा फायदेमंद!

Health Tips:   यदि आप भी अपने मोटापा से है परेशान तो चिंता ना करें. क्योंकि आज हम बताने जा रहे है बेहद आसान और फायदेमंद नींबू पानी और चिया सिड्स के बारे में जो  आपके वजन को तेजी से कम करेगा. लेकिन एक सवाल है जो लोगों के मन में हमेशा रहता है वो है नींबू पानी या चिया सीड्स, दोनों में कौन – सा वजन घटाने में ज्यादा कारगर है।यदि आपको भी समझ नहीं आ रहा कि वजन घटाने में क्या कारगर है तो ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि वेट लास में ज्यादा कारगर क्या है।

Read More: सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

नींबू पानी और चिया सिड्स के फायदे

1. नींबू पानी

 

यह हाइड्रेशन और मेटाबॉलिज्म के लिए बेहतरीन है। यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। अगर आप सोडा या मीठी चाय की जगह इसे पीते हैं, तो आप कैलोरी कम लेते हैं। यह पाचन तंत्र को सक्रिय करता है, जिससे पेट फूलने की समस्या कम होती है।

1831407-lemon-nimbu-paani-1-2

2. चिया सीड्स 

यह आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। चिया सीड्स में भरपूर फाइबर होता है। जब आप इन्हें पानी में भिगोते हैं, तो ये फूल जाते हैं और आपके पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है जो मांसपेशियों के लिए अच्छा है। ओमेगा-3 से भरपूर चिया सीड्स सूजन  को कम करने में मदद करता है।

 

क्या है बेस्ट? 

यदि आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो चिया सीड्स थोड़े ज्यादा असरदार साबित हो सकते हैं क्योंकि वे आपकी भूख को नियंत्रित करते हैं, जिससे वजन घटाने में काफी सहायता करता है।

Read More: Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिला मिलिट्री पुलिस में भर्ती होने का शानदार मौका, बिना देर किये जल्दी करें आवेदन!

यह तरीका भी है कारगर

यदि आपको कंफ्यूजन है कि वेट लॉस के लिए क्या पिया जाए तो एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और उसमें एक चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स मिला दें। यह एक “सुपर ड्रिंक” बन जाएगा जो मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाएगा और पेट की चर्बी को भी तेजी से घटाएगा।

 

Related Articles

Back to top button