स्वास्थ्य

Health Tips: अगर आप भी खातें हैं गोलगप्पे तो पहले पढ़ लीजिए ये खबर, AIIMS के डॉक्टर ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Health Tips गोलगप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। भारत के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में गोलगप्पे का नाम आता है। बच्चे और बड़े सभी को गोलगप्पे का स्वाद खूब पसंद आता है। चटपटे और मसालेदार गोलगप्पे खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन स्वाद के चक्कर में ये गोलगप्पे कहीं आपको बीमार न कर दें। इसलिए दिल्ली एम्स की जनरल फिजिशियन और न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका सहरावत (एमडी मेडिसिन, डीएम न्यूरोलॉजी) ने चेतावनी दे है कि गोलगप्पे खाएं तो सावधानी जरूर बरतें। गोलगप्पे खाने से पहले दो बार जरूर सोचें क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। अगर आप भी गोलगप्पा लवर है तो खाने से पहले कुछ खास बातों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए।

 

गोलगप्पे खाने से पहले दो बार सोचें

डॉक्टर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बता रही हैं कि गोलगप्पे खाना सेहत के लिए क्यों नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल ज्यादातर गोलगप्पे में इस्तेमाल किया जाने वाला पानी साफ नहीं होता है। पानी में बैक्टीरिया और वायरस होते हैं। ऐसा ही एक वायरस हेपेटाइटिस ए है, जिसके बारे में काफी लोग जानते हैं। वायरस कई प्रकार के होते हैं, लेकिन हेपेटाइटिस ए दूषित भोजन और पानी से फैलता है। ये वायरस हमारी आंतों को प्रभावित करता है और पीलिया हो जाता है।

 

Read more Raigarh News: ग्रामीणों व जिला प्रशासन के बीच सहमति से धरना–प्रदर्शन समाप्त, परिवहन मार्ग शीघ्र होंगे सुचारू

 

बच्चों के खतरनाक है हेपेटाइटिस

डॉक्टर ने बताया कि बच्चों के लिए ये वायरस काफी खतरनाक हो सकता है। बच्चों में हेपेटाइटिस ए वायरस तेजी से लिवर फेल कर सकता है और ये पीलिया के रूप में सामने आ सकता है। इसलिए बच्चों को स्ट्रीट फूड से बचाना बहुत जरूरी है। सभी को स्ट्रीट फूड खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। जिसमें सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात, स्ट्रीट फूड से बचें क्योंकि यह आमतौर पर दूषित भोजन और पानी से बना होता है। अगर आपको दस्त, बुखार, आंखों का पीलापन या पेशाब का पीलापन जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इसीलिए हमेशा गोलगपेपा खाने से पहले सावधानी बरतें।

 

गोलगप्पे खाने में बरतें सावधानी

Health Tipsत्योहार या किसी फंक्शन में बाहर के गोलगप्पे खाने से बचना चाहिए। अगर गोलगप्पे खाने का मन है तो बाजार से सूखे गोलगप्पे खरीद लें और घर में गोलगप्पे का पानी बना लें। ऐसी जगह से ही गोलगप्पे खाएं जहां का आपको विश्वास हो। बहुत ज्यादा गर्मी में गोलगप्पे खाने से बचना चाहिए। साफ सफाई वाली जगह से ही गोलगप्पे खाएं, क्योंकि स्वाद से ज्यादा आपकी सेहत जरूरी है।

Related Articles

Back to top button