Health Tips: सर्दियों में रोज खाएं भुनी हुई किशमिश, जोड़ों के दर्द समेत कई समस्याओं का बना रामबाण इलाज – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Health Tips: सर्दियों में रोज खाएं भुनी हुई किशमिश, जोड़ों के दर्द समेत कई समस्याओं का बना रामबाण इलाज

Health Tips:     वैसे तो किशमिश का सेवन ड्राई फ्रूट के रूप में बहुत लोग खाना पसंद करते है जिससे पानी में भिगोकर सुबह खाते हैं तो कुछ लोगों को भुनी हुई किशमिश खाना भी अच्छा लगता है। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि भुनी हुई किशमिश स्वाद में जितनी ज्यादा अच्छी लगती है, वह सेहत के लिए भी उतनी ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। यदि आप भी इस सर्दियों के मौसम में उचित मात्रा में और सही तरीके से भुनी हुई किशमिश खाते हैं, तो आपकी ओवरऑल हेल्थ को बहुत हद तक सुधारा जा सकता है।

Read More: 8th Pay Commission: 7वां वेतन आयोग खत्म होने के बाद DR का क्या होगा? यहां जानिए पूरी डिटेल

kismish78877887

*भुनी हुयी किशमिश खाने के जबरजस्त फायदे*

थकान और कमजोरी से मिलेगा छुटकारा-

यदि आपको भी शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है, तो आप किशमिश को भूनकर खाना शुरू कर दीजिए। इस भुनी हुई किशमिश का सेवन कर बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट किया जा सकता है। लेकिन आप सर्दियों के मौसम में स्वयं को एनर्जेटिक फील करना चाहते हैं, तो भुनी हुई किशमिश को अपने रोजाना डाइट प्लान में जरूर शामिल कर लें और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस कीजिए।

 

दूर होगी आयरन की कमी

यदि आपके शरीर में खून की कमी पैदा हो गई है? तो आप किशमिश को भूनकर कंज्यूम करना शुरू कर दीजिए। वैसे तो खून की कमी को दूर करने के लिए इस ड्राई फ्रूट का सेवन करने की सलाह दी जाती है। वहीं भुनी हुई किशमिश खाने से कमजोर हो रही हड्डियां मजबूत होने लगेंगी।जिससे कुल मिलाकर पोषक तत्वों से भरपूर रोस्टेड रेजिन आपकी सेहत के लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं।

Read More: Rashifal 2025: धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल

किशमिश रोस्ट कर खाने का सही तरीका

• सबसे पहले गैस ऑन करके आंच को धीमा कर दीजिए और गैस पर पैन रख दीजिए। .

• फिर थोड़े से घी में 6 से 10 किशमिश को भून लीजिए।

• जब किशमिश हल्की रोस्ट हो जाएं, तब आप गैस बंद करके सेंधा नमक छिड़क दीजिए।

• अच्छा परिणाम पाने के लिए रोजाना सुबह-सुबह भुनी हुई किशमिश का सेवन कीजिए और अपनी सेहत को मजबूत ताकतवर बनाइए।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button