स्वास्थ्य

Health Tips: अखरोट के सेवन से शरीर के कई अंगों को मिलते है जबरदस्त फायदे, जाने खाने का सही तरीका और समय!

Health Tips:    आप लोगो को पता ही है कि काजू, बादाम, किशमिश और खजूर जैसे ड्रायफ्रुट्स कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वैसे ही इनके साथ एक और सूखा मेवा है जो शरीर को हेल्दी बनाने में बेहद असरदार है। हम बात कर रहे हैं अखरोट की। जिसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। चलिए जानते हैं इस मेवा को खाने से शरीर को क्या फायदे होते हैं साथ ही इसे किस समय खाना सबसे ज़्यादा लाभदायक होगा।

Read More: Top News In Raigarh: अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नि:शुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण का मिले लाभ: सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव

अखरोट के निम्न फायदे है

 

  • हड्डियां बनाएं मजबूत: अखरोट में मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाता है। अगर हड्डियां बहुत ज़्यादा कमजोर हैं या उनमे हमेशा दर्द रहता है तो रोज़ाना सुबह के समय खाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन करें। इससे हड्डियों और दांतों की मजबूती बढ़ती है।

 

  • वजन करे कम: भीगे अखरोट का सेवन करने से शरीर के बढ़ते वजन को भी कंट्रोल कर सकते हैं। अखरोट में प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है जो भूख कम करता है और शरीर को एनर्जी देता है।

 

  • स्किन होती है मुलायम: त्वचा को मुलायम और कोमल बनाने के लिए अखरोट खाना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं, झुर्रियों और दाग-धब्बों को कम करते हैं और त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करते हैं।

1670566449-pack-for-dry-skin

  • दिमाग के लिए फायदेमंद: जिनकी मेमोरी कमजोर है उन लोगों को रोज़ाना अखरोट का सेवन करना चाहिए। अखरोट में मौजूद विटामिन E, ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट दिमाग को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।अखरोट खाने से दिमाग में रक्त संचार बढ़ता है जिससे ऑक्सीजन आसानी से दिमाग तक पहुंच पाते हैं और दिमाग की सेहत बेहतर होती है

mental-memory

 

Read More: Latest Cg News: PM-जनमन ग्रामीण संपर्क योजना के तहत छत्तीसगढ़ को मिला 259 करोड़ की केंद्रीय स्वीकृति! अब ग्रामीण क्षेत्रों में होंगी अच्छी कनेक्टिविटी और मिलेंगे ढेर सारे लाभ

अखरोट सेवन करने का उचित समय है.?

रोजाना सुबह खाली पेट 5-6 भिगोया हुआ अखरोट खाने से सेहत को ज़बरदस्त फायदे मिलते हैं। सुबह नाश्ते में अखरोट खाने से पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

Related Articles

Back to top button