Health Tips: इन लोगों को कभी नहीं पीना चाहिए गिलोय का जूस, सेहत को भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान…

Health Tips गिलोय में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। लेकिन गिलोय का सेवन करने की वजह से कुछ लोगों की सेहत पर नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा मात्रा में गिलोय को कंज्यूम करने के कारण भी आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।
लो ब्लड शुगर
गिलोय का सेवन करने की वजह से ब्लड शुगर लेवल कम होता है इसलिए बल्ड शुगर लेवल पर काबू पाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर गिलोय का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आपको हाइपोग्लाइसेमिया है यानी अगर आपको लो ब्लड शुगर लेवल की समस्या रहती है, तो गिलोय का सेवन करने के कारण आपकी तबीयत खराब हो सकती ह
प्रेग्नेंट महिलाएं
प्रेग्नेंट महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह लिए गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए वरना उन्हें लेने के देने पड़ सकते हैं। इसके अलावा जो महिलाएं ब्रेस्टफीड करवाती हैं, उन्हें भी गिलोय का सेवन करने से बचना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से जूझ रहे मरीजों के लिए भी गिलोय का सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है।
Read more Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल – डीजल कि कीमतों मे हुयी कटौती! जानें आज का रेट?
ऑटोइम्यून डिसऑर्डर
Health Tipsजिन लोगों को ऑटोइम्यून डिसऑर्डर जैसे कि रूमेटोइड आर्थराइटिस, ल्यूपस, या मल्टीपल स्केलेरोसिस रहते हैं उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन समस्याओं में इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है। ऐसे में गिलोय के औषधिय प्रभाव से नुकसान हो सकता है।