स्वास्थ्य

इस खट्टे मीठे फल में छिपा है पोषक तत्वों का भंडार, जानें इसके 6 अमेजिंग फायदे

कीवी एक ऐसा फल है जो न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें ढेर सारे पोषक तत्व भी छिपे होते हैं. यह फल स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी होता हैं। स्वाद में खट्टा-मीठा लगने वाला कीवी भी अपने बेजोड़ फायदों के लिए जाना जाता है। इसका खट्टा मीठा स्वाद लोगों को बेहद पसंद आता है। कीवी में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी, फोलिक एसिड, विटामिन ई और पॉलीफेनॉल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमने कैलोरी कम मात्रा में होती है इसलिए वजन कम करने वालों के लिए यह फल अमृत समान है।  आइए आज जानते हैं कीवी के कुछ ऐसे ही कमाल के फायदों के बारे में, जो इसे आपकी डाइट में शामिल करने का कारण बनेंगे.

 

Read more:Ginger cultivation: अदरक की खेती किसानो को बना देंगी मालामॉल कम लागत में होंगे तगड़ा मुनाफा,जाने खेती करने का सही तरीका

कीवी के सेवन से यह परेशानी होगी दूर

  • आंखों की रोशनी बढाए: विटामिन ए से भरपूर कीवी आंखों की रौशनी को तेजी से बढ़ाता है। ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन से भरपूर यह फल एंटीऑक्सिडेंट का बेहतरीन सोर्स है।  यह फल आंखों के स्वास्थ्य का समर्थन करते हैं।

 

• इम्यूनिटी बनाए मजबूत: जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती उन लोगों को अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप कीवी का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन-सी कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

 

  • बुखार में फायदेमंद: एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और फाइबर जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर कीवी डेंगू जैसे बुखार में लाभकारी होता है। में प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगता है जिसमें कीवी इन प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करती है।

 

  • स्किन के लिए फायदेमंद: कीवी में मौजूद विटामिन सी और ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं। साथ ही कोलेजन को बढ़ावा देते हैं, और युवा त्वचा को बनाए रखने में मदद करते हैं।

 

  • हृदय के लिए लाभकारी: कीवी में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर हृदय संबंधी कार्य को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है।

 

  • कब्ज करे दूर: अगर आप कब्ज के मरीज हैं तो रोज़ाना 2 से 3 कीवी का सेवन करें। कब्ज की समस्या को दूर करने में कीवी लाभकारी है।

 

 कीवी सेवन करने का उचित समय है??

कीवी का सेवन दोपहर या शाम की बजाय सुबह 10 से 12 के बीच करें। कीवी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत की बेहतरीन देखभाल करते हैं। आप इसे खाली पेट भी खा सकते हैं। हालांकि, खाली पेट खट्टा फल खाने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है तो इसे खाली पेट खाने की बजाय कुछ नाश्ता कर खाएं।

Read more:Aaj Ka Rashifal: आज अच्छा हो सकता है इन राशि वालों का दिन,ये रहे सावधान! पढ़े अपना राशिफल

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

Related Articles

Back to top button