Health Tips : गुड़हल की चाय से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, जानिए इसके फायदे और आसान बनाने का तरीका

Health Tips :दूध वाली चाय सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती है, इसलिए हेल्थ को लेकर सजग लोग अक्सर ग्रीन टी को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि, अगर आप रोज-रोज ग्रीन टी पीकर ऊब गए हैं, तो अब गुड़हल की चाय यानी हिबिस्कस टी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। यह हर्बल चाय न सिर्फ स्वाद में अलग है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। आइए जानते हैं, नियमित रूप से हिबिस्कस टी पीने के कुछ खास स्वास्थ्य लाभ।
गुड़हल की चाय पीने के फायदे- गुड़हल की चाय आपकी हार्ट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए गुड़हल की चाय का सेवन किया जा सकता है। गुड़हल की चाय दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। इतना ही नहीं, गुड़हल की चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
सेहत के लिए वरदान से कम नहीं- डायबिटीज पेशेंट्स भी गुड़हल की चाय पी सकते हैं। वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए गुड़हल की चाय को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। लिवर की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर इस फूल की चाय का सेवन किया जा सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी गुड़हल की चाय को पिया जा सकता है।
कैसे बनाएं गुड़हल की चाय- सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी निकालिए। इस पैन में गुड़हल के फूल की 2 से 4 फ्रेश पंखुड़ियों को भी एड कर लीजिए। आपको इस पानी को 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर बॉइल करना है। गुड़हल की चाय के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप इसमें दालचीनी, अदरक, नींबू का रस या फिर शहद मिला सकते हैं। अब आप चाय को छानकर पी सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि आपको लिमिट में रहकर ही गुड़हल की चाय का सेवन करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Rgh News किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)



