Health News: सुबह खाली पेट खाएं भीगे मेथी के दाने, Blood Sugar और Cholesterol एक साथ होंगे कंट्रोल,कई बीमारियों के लिए रामबाण

Health News: हमारे किचन में कई ऐसी चीजें हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। ऐसी ही एक चीज है मेथी। इसे अंगेजी में फेनुग्रीक (Fenugreek) कहा जाता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। वहीं आयुर्वेद में इसे एक औषधि बताया गया है।
वैसे तो मेथी खाने से कई फायदे मिलते ही हैं लेकिन माना जाता है इन छोटे-छोटे दानों को भिगोकर खाने से सेहत को ज्यादा फायदा हो सकता है।
चर्बी होती है कम
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेथी का अर्क शरीर की चर्बी को कम करता है। इसके अलावा ये मांसपेशियों को ताकतवर बनाने के साथ स्टेमिना को भी दुरुस्त रखता है।
एसिडिटी से मिलेगी राहत
अगर आपके पेट में हमेशा गैस बनती है या फूला-फूला रहता है, तो आपको सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी का सेवन करना चाहिए। इससे आपको एसिडिटी से राहत मिल सकती है।
Read more : Stock Market Holidays 2024: दुनियाभर के शेयर बाजार बंद,खरीद या बेच नहीं पाएंगे एक भी शेयर
डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक
मेथी दाना ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक है। डायबिटीज के रोगियों को मेथी के पानी का सेवन करने से काफी फायदा होता है। अंकुरित मेथी और भी बेहतर है क्योंकि इसमें भीगी हुई मेथी की तुलना में 30-40% अधिक पोषक गुण होते हैं।
पाचन को रखता है दुरुस्त
भीगी हुई मेथी का सेवन पाचन को बढ़ावा देने और गैस्ट्राइटिस को दूर रखने के लिए भी अच्छा है। कब्ज, एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी पेट की समस्याओं से बचने के लिए आपको इसका सेवन करना चाहिए।
पित्त और कफ को रोकने में सहायक
मेथी के बीज गर्म प्रकृति के होते हैं। यही वजह है कि यह कफ में लाभदायक हैं। जिन्हें कफ ज्यादा बनता है, वो मेथी दाना किसी भी रूप में खा सकते हैं – पाउडर, भिगोकर, अंकुरित या साबुत। पित्त या अग्नि वाले लोगों को मेथी का पानी पीना चाहिए या बीजों को भिगोकर या अंकुरित करके पीना चाहिए, उन्हें एसिडिटी और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत मिलेगी।
कोलेस्ट्रॉल लेवल करता है कम
कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ना दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ा सकता है। नसों को साफ रखकर दिल के रोगों से बचने के लिए आपको मेथी के बीजों को भिगोकर या अंकुरित करके खाना चाहिए।
आंत काे रखती है दुरुस्त
मेथी के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इसमें हाई फाइबर होता है, जो आंतों को साफ करता है। साथ ही मेथी में एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम को हेल्दी बनाते हैं। ऐसे में जो लोग कब्ज, एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं, वे नियमित रूप से मेथी का सेवन कर सकते हैं।
PCOS और PCOD से दिलाती राहत
मेथी, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) और पॉलीसिस्टिक ओवरियन डिजीज (PCOD) के लिए भी फायदेमंद है। ये अनियमित माहवारी, पीरियड्स में ज्यादा दर्द, चेहरे पर अनचाहे बाल, मुंहासे और स्ट्रेस जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है।
सांस संबंधी बीमारी के लिए भी फायदेमंद
Health News जाने-माने मेडिकल जर्नल ‘एलर्जी, अस्थमा एंड क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, मेथी के बीज अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज रिव्यू एंड रिसर्च में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, मेथी में बलगम को साफ करने वाले गुण होते हैं।



