Health fitness: वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल कर ने तक, एप्पल साइडर विनेगर पीने से मिलते हैं 5 बड़े फायदे

Health fitness आज के समय में मोटापे से पीड़ित लोगों की संख्या काफी बढ़ गई है। ऐसे में लोग वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करते हैं, तो वहीं कुछ शॉर्टकट अपनाकर वजन कम करना चाहते हैं। जल्दी फैट बर्न करने के लिए लोग एप्पल साइडर विनेगर का भी सहारा लेते हैं। इसका सेवन ज्यादातर लोग सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से क्या क्या फायदे होते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ एप्पल साइडर विनेगर पीने से क्या होता है।
1. पाचन क्रिया में सुधार
खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पीने से पेट में एसिड का लेवल संतुलित रहता है। यह पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे खाने को पचाने में आसानी होती है। अगर आप गैस, ब्लोटिंग या अपच की समस्या से परेशान रहते हैं, तो एसीवी का सेवन करने से आपको फायदा मिल सकता है।
Read more Rashifal: आज इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ और धन लाभ के योग, पढ़े 15 जून का राशिफल
2. वजन घटाने में मददगार
कई रिसर्च बताते हैं कि एसिटिक एसिड मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। खाली पेट इसका सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। इससे आप दिनभर में कम कैलोरी इनटेक करते हैं, जो वजन और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है।
3. ब्लड शुगर लेवल करे कंट्रोल
डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस से जूझ रहे लोगों के लिए यह बेहद फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट ACV पीने से शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता बेहतर होती है, जिससे खाने के बाद अचानक बढ़ने वाले ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
4. बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन
Health fitnessयह शरीर के नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन सिस्टम जैसे लिवर और किडनी को सपोर्ट करता है। यह शरीर के pH लेवल को संतुलित करने और हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे स्किन पर ग्लो आता है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Rgh किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।



