HDFC Bank Downtime Alert: HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! कल बंद रहेंगी ये सर्विस, जान लीजिए पूरी बात – RGH NEWS
बिजनेस

HDFC Bank Downtime Alert: HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! कल बंद रहेंगी ये सर्विस, जान लीजिए पूरी बात

HDFC Bank Downtime Alert प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने अगले सप्ताह के लिए डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। 6, 9 और 10 जून को कई बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। इससे संबंधित जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.hdfc.bank.in पर दी है। ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी हो सकती है। हालांकि सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। इसलिए सही समय जरूरी काम निपटाने की सलाह दी जाती है।

 

यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया गया है। इस दौरान सिस्टम में कई अपग्रेड किए जाएंगे। ताकि निर्बाध और फास्ट सेवाएं सुनिश्चित हो सके। 6 जून को 12:00 AM से लेकर 1:30 AM तक आईएमपीएस सर्विस बाधित रहेगी। ग्राहक के प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। हालांकि NEFT, यूपीआई और आरटीजीएस के माध्यम से पेमेंट किया जा सकता है।

 

ये भी पढ़ेंRaigarh News: घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार

 

9 जून को नहीं मिलेगी ये सर्विस 

9 जून 11:30 AM से लेकर 10 जून 2:00 AM तक पूरे 2 घंटे 30 मिनट तक एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड संबंधित चुनिंदा सर्विस बाधित रहेगी। इस दौरान ग्राहक किसी भी सभी चैनल पर कार्ड कंट्रोल लिमिट अपडेट और इंक्वारी नहीं कर पाएंगे। हालांकि री-इश्यूएंस, हॉट लिस्टिंग और अन्य कार्ड इंक्वायरी संबंधित फीचर्स उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा निर्धारित लिमिट तक डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन की अनुमति भी होगी।

 

10 जून से लिए भी अलर्ट जारी

HDFC Bank Downtime Alert10 जून को फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड संबंधित सेवाएं शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण प्रभावित रहने वाली हैं। 1:00 AM से लेकर 2 AM तक पूरे एक घंटे Ecom, एटीएम विड्रोल, POS, टैप एंड पे ट्रांजेक्शन काम नहीं करेगा। हालांकि प्रीपेड कार्ड नेट बैंकिंग के जरिए फॉरेस्ट गार्ड लोडिंग और इंस्टेंट रीलोड की सुविधा मिलेगी। निर्धारित समय के बाद सेवाएं फिर से उपलब्ध हो जाएगी। इस दौरान अन्य सर्विस का लाभ ग्राहक उठा पाएंगे।

Related Articles

Back to top button