HDFC Bank Alert; RTGS समेत कई सेवाओं लगेगा ब्रेक, 13 सितंबर को ग्राहकों को होगी परेशानी

HDFC Bank Alert यदि आपका अकाउंट एचडीएफसी बैंक में है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। शेड्यूल मेंटेनेंस को ध्यान में रखते हुए बैंक ने डाउन टाइम अलर्ट जारी किया है। कुछ समय के लिए RTGS और नेट बैंकिंग से जुड़ी कुछ सेवाएं बाधित रहेंगी। इस दौरान ग्राहकों को लेनदेन में परेशानी हो सकती है। हालांकि रखरखाव कार्य नॉन पीक आवर्स में निर्धारित किया गया है। ताकि कम से कम खाताधारकों पर इसका असर पड़े।
ग्राहकों के लिए फास्ट और सुरक्षित बैंकिंग सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव कार्य करते हैं। इसकी जानकारी पहले ही दे देते हैं। 13 सितंबर को एचडीएफसी बैंक App और नेट बैंकिंग से जुड़ी दो सेवाएं बाधित रहेंगी। इस दिन कुछ घंटे के लिए फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड और आरटीजीएस ट्रां जेक्शन सर्विस भी नहीं मिलेगी।
ये भी पढ़ेंZomato: Zomato ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, COD ऑर्डर करने पर अब देना होगा इतना एक्स्ट्रा चार्ज
फॉरेक्स कार्ड प्रीपेड कार्ड सर्विस डाउन टाइम अलर्ट
13 सितंबर 3:00 AM से लेकर 6:00 AM तक ग्राहक प्रीपेड कार्ड नेट बैंकिंग के जरिए फॉरेक्स कार्ड लोडिंग और इंस्टेंट रीलोड सर्विस का लाभ नहीं उठा पाएंगे। हालांकि इस दौरान ईकॉम, एटीएम विड्रोल, POS, टैप एंड पे ट्रांजेक्शन काम करता रहेगा। निर्धारित के बाद सर्विस फिर से पहले की तरह उपलब्ध हो जाएगी। इस दौरान ग्राहकों को समय से पहले जरूरी ट्रांजेक्शन पूरा करने या अन्य माध्यमों का ईस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
ये सेवाएं भी बाधित रहेंगी
13 सितंबर रविवार 1:00 AM से लेकर 2:00 AM तक आरटीजीएस ट्रांजेक्शन की सर्विस नहीं मिलेगी। प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके जरूरी लेन देन इस दौरान नहीं कर पाएंगे। बैंक ने रुकावट के लिए खेद भी व्यक्त किया है। इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक वेबसाइट https://www.hdfc.bank.in/important-messages पर दी है।
HDFC Bank Alert13 सितंबर 2:00 AM से लेकर 6:00 AM तक पूरे 4 घंटे एचडीएफसी बैंक App और नेट बैंकिंग पर म्युचुअल फंड टैब की सर्विस नहीं मिलेगी। इसी दिन 7 PM से लेकर 10:00 PM तक पूरे 3 घंटे एचडीएफसी बैंक App और नेट बैंकिंग Wealthfy ( रिपोर्ट्स एंड एनालिटिक्स) की सर्विस नहीं मिलेगी।