HDFC bank: आज अस्थायी रूप से बंद रहेगी HDFC बैंक की UPI सर्विस, डाउन टाइम अलर्ट जारी
HDFC bank यदि आपका अकाउंट HDFC बैंक में है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। प्राइवेट बैंक ने रखरखाव कार्य को लेकर डाउन टाइम अलर्ट जारी किया है। यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेगी। बैंक ने इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। ग्राहकों को सही समय पर जरूरी काम निपटाने की सलाह दी जाती है।
सभी बैंक निर्धारित समय पर शेड्यूल मेंटेनेंस करते हैं। ताकि ग्राहकों के लिए निर्बाध और फास्ट सेवाएं सुनिश्चित हो सके। एचडीएफसी बैंक में रुकावट के लिए ग्राहकों से खेद व्यक्त किया है। ध्यान रखें कि निर्धारित समय के बाद सर्विस फिर से शुरू हो जाएगी। इस दौरान अन्य सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
ये भी पढ़ेंNepal Flood: नेपाल में बाढ़ से मचा कोहराम; तिब्बत से आई बाढ़ के बाद 1000 लोगों के बहने की आशंका
कब नहीं मिलेगी सेवाएं?
बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 26 अगस्त 12:00 AM से लेकर 2:00 AM तक यूपीआई सर्विस बाधित रहेगी। सभी एचडीएफसी बैंक अकाउंट होल्डर्स और यूपीआई द्वारा संचालित यूपीआई एप्स पर सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा 12:00 AM से लेकर 1:00 AM तक पूरे 1 घंटे एचडीएफसी बैंक रुपे क्रेडिट कार्ड के लिए भी यूपीआई सर्विस बाधित रहेगी।
बता दें कि 24 अगस्त रात 11:00 बजे से लेकर 25 अगस्त सुबह 5:00 बजे तक पूरे 6 घंटे एचडीएफसी बैंक रुपे क्रेडिट कार्ड पर यूपीआई सर्विस बाधित थी। जिसमें एचडीएफसी बैंक यूपीआई हैंडल का इस्तेमाल करके थर्ड पार्टी एप्स को भी शामिल किया गया था। हालांकि एचडीएफसी बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करके थर्ड पार्टी एप्स पर एचडीएफसी बैंक यूपीआई हैंडल्स के जरिए लेनदेन की अनुमति दी।
ग्राहकों को बैंक ने दी ये सलाह
HDFC bankएचडीएफसी बैंक ने डाउनटाइम के दौरान जरूरी लेनदेन के लिए Zapp अकाउंट (जिससे पहले PayZapp वॉलेट के नाम से जाना जाता था) और एचडीएफसी बैंक डिजिटल रूपी ऐप (सीबीडीसी) का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इस दौरान ग्राहक एटीएम से कैश भी निकाल कर सकते हैं। NEFT, IMPS और RTGS जैसी सेवाओं का लाभ भी उठा सकते हैं। डेबिट और क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्न भी जारी रहेंगे।