Harley-Davidson Street Bob: Harley-Davidson Street Bob भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स…

Harley-Davidson Street Bob शुरू से ही भारत में पॉपुलर रही है। वहीं, यह एक सीधी-सादी बॉबर है, जिसमें अपने हिसाब से कस्टमाइजेशन किया जा सकता था। इसके बाद भी इसे साल 2022 में भारत में बंद कर दिया गया था। अब इसकी भारत में फिर से वापसी हुई है। इसने स्पोर्टी Fat Bob की जगह ली है। 2025 मॉडल में अपडेटेड डिजाइन, नया इंजन और कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लेकर आया गया है। आइए हार्ले-डेविडसन की इन मोटरसाइकिल के बारे में विस्तार में जानते हैं।
शानदार बॉबर मोटरसाइकिल
Harley-Davidson Street Bob हमेशा से ही एक शानदार मोचटरसाइकिल रही है। इसमें छिपा हुआ मोनोशॉक हो या हैंडलबार पर लगे टर्न इंडिकेटर या पिर कटे हुए फेंड सभी चीजें इसकी तरफ लोगों का ध्यान खींचती है। इसमें मिनी एप-हैंगर स्टाइल का हैंडलबार दिया गया है। यह अलॉय व्हील्स के साथ स्टैंडर्ड आती है, लेकिन क्रॉस-स्पोक ट्यूबलेस व्हील्स का ऑप्शन भी मिलता है। पिछले मॉडल के डूअल यूनिट पर एक नया टू-इन-वन एग्जॉस्ट दिया गया है।
इसे पांच बेहतरीन कलर के साथ लेकर आया गया है, जो बिलियर्ड ग्रे, विविड ब्लैक, सेंटरलाइन, आयरन हॉर्स मेटैलिक और पर्पल एबिस डेनिम है। इसमें मिलने वाला बेस बिलियर्ड ग्रे कलर के अलावा यह बाकी कलर के लिए एक्स्ट्रा प्रीमियम लगता है।
मिला नया इंजन
Harley-Davidson Street Bob को नए इंजन के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। इसमें 1,923cc V-twin एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 91PS की पावर और 156Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम
Harley-Davidson Street Bob के रियर में टेलिस्कोपिक फोर्क और एक छिपा हुआ प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक जरिए कंट्रोल किया जाता है। इसमें 19-इंच के फ्रंट और 16-इंच के रियर व्हील सेटअप मिलता है। इसकी सीट की ऊंचाई 680mm है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 125mm है। फ्यूल टैंक की क्षमता 13.2 लीटर है और कर्ब वजन 293kg है।
बेहतरीन फीचर्स से लैस
Harley-Davidson Street Bob भले ही एक साधारण बॉबर जैसी दिखाई देती है, लेकिन यह इनकार नहीं किया जा सकता कि 2025 मॉजल हर मायने काफी बेहतरीन दिखती है। इसके साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। इसमें सेमी-डिजिटल कंसोल दिया गया है, जो फैक्ट्री कस्टम जैसा दिखता है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिया गया है। इसमें IMU-बेस्ड राइडिंग एड्स भी भी मिलते हैं, जो बाइक और राइडर को सुरक्षित रखने का काम करते हैं।
इसमें ऑल-LED लाइटिंग के साथ ही सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जाता है। इसमें रोड, रेन और स्पोर्ट तीन राइडिंग मोड्स भी मिलते हैं। इसमें डुअल-चैनल ABS और क्रूज कंट्रोल दिया गया है। इसके साथ ही कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलता है।
कितनी है कीमत?
Harley-Davidson Street Bob को 18.77 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। यह एक पूरी इंपोर्टेड बाइक है। यह कुछ खास उत्साही लोगों के लिए बनाई गई है। इसे उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया था जो Harley-Davidson लोगो के साथ एक सच्चा बॉबर अनुभव चाहते हैं। इसका सीधा मुकाबला Triumph Bonneville Bobber और Indian Scout Bobber जैसी मोटरसाइकिलों से है।