Harley Davidson की सबसे सस्ती बाइक भारत में हुई लॉन्च, देखें कीमत और फिचर्स…

Harley Davidson हार्ले-डेविडसन की पहली मेड-इन-इंडिया बाइक ‘हार्ले-डेविडसन X440’ को आज (3 जुलाई) भारत में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है। हार्ले-डेविडसन की ये एंट्री लेवल बाइक कंपनी की सबसे सस्ती और अफोर्डेबल रोडस्टर क्रूजर बाइक है।
कंपनी ने बाइक को तीन वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 2.29 लाख रुपए (पेन इंडिया, एक्स-शोरूम) है। बाइक को मंगलवार (4 जुलाई) शाम 4.40 बजे से बुक किया जा सकेगा। अमेरिकी कंपनी ने हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर इस बाइक को डेलवप किया है। दोनों कंपनी ने 2021 में पार्टनरशिप की घोषणा की थी। बाइक को राजस्थान के नीमराना में बनाया जाएगा। इसके बाद दुनियाभर में एक्सपोर्ट किया जाएगा। भारत में हीरो के डीलरशिप से इसकी बिक्री की जाएगी
हार्ले-डेविडसन X440 के वैरिएंट्स और कीमत
| वैरिएंट्स | कीमत (पेन इंडिया एक्स-शोरूम) |
| डेनिम | ₹2.29 लाख |
| विविड | ₹2.49 लाख |
| एस | ₹2.69 लाख |
हार्ले-डेविडसन X440: डिजाइन
न्यू हार्ले-डेविडसन X440 में स्क्वॉयरिश फ्यूल टैंक, LED DRLs के साथ गोल हेडलाइट, हेडलाइट के ऊपर राउंड स्पीडो मीटर, चौड़े हैंडल बार के साथ इंडिकेटर्स और मिरर्स दिए गए हैं। हेडलाइट में रिंग जैसा LED प्रोजेक्टर दिया गया है, जिसके ऊपर हार्ले-डेविडसन लिखा हुआ है। इसके साथ ही सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।
Read more बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर CRS रिपोर्ट में सनसनी खुलासा…
हार्ले-डेविडसन X440: ब्रेकिंग और फीचर्स
Harley Davidsonहार्ले-डेविडसन X440 के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी-लॉक ब्रैकिंग सिस्टम के साथ डुअल-चैनल ABS (फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक) दिया गया है। यह प्रीलोड-एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर के साथ आती है। इसके साथ फ्रंट व्हील 18 इंच का है और रियर व्हील 17 इंच का है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ नेविगेशन, कॉल और मैसेज को मैनेज करने वाली एक TFT यूनिट दी गई है। इसके अलावा एक USB चार्जिंग सॉकेट भी दिया गया है।



