धर्म

Hariyali Amavasya 2025: आज है हरियाली अमावस्या, आज भूल से भी ना करें ये काम नहीं तो हो सकता है नुकसान…

Hariyali Amavasya 2025 सावन की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। यह पर्व प्रकृति, पितरों और परमात्मा को समर्पित होता है। इसके साथ ही नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए बहुत खास माना जाता है। जहां एक ओर यह दिन पेड़ों की हरियाली और पर्यावरण के प्रति सम्मान का प्रतीक बनता है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अंचलों में महिलाओं के लिए यह दिन एक विशेष लोक परंपरा से जुड़ा होता है—झूले की पूजा। नारद पुराण में वर्णित है कि इस दिन श्राद्ध, दान, होम, देवपूजन और वृक्षारोपण करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

 

READ MORE: Health Tips: रोजाना खाली पेट ये फल खाने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, लिवर में जमी गंदगी भी होता है जड़ से साफ..

 

Hariyali Amavasya 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है?

इस साल सावन मास की अमावस्या तिथि आरंभ 24 जुलाई , सुबह 2:29 बजे से शुरू होगी और 25 जुलाई को रात 12:41 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार 24 जुलाई को हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान और दान का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन पितरों का श्राद्ध करना उत्तम रहता है। इस साल हरियाली अमावस्या पर गुरु पुष्य योग बन रहा है। यह योग ज्ञान, समृद्धि का प्रतीक है। इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग में जो भी काम किया जाता है, उसमें सफलता मिलती है। इसके अलावा अमृत सिद्धि योग बन रहा है, इस योग में दीर्घायु और समृद्धि आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन (Hariyali Amavasya 2025) कुछ विशेष जगहों पर दीपक जलाने या रोशनी करने से घर से दुख और दरिद्रता दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है।

 

Hariyali Amavasya 2025 पर क्या नहीं करना चाहिए?

READ ALSO: Uttar Pradesh Latest News: योगी सरकार की सौगात.. शरणार्थियों को जल्द मिलेगा उनकी जमीन का मालिकाना हक़, इस जिले में तैयारी पूरी

 

हरियाली अमावस्या को क्या नहीं करना चाहिए

 

हरियाली अमावस्या के दिन बाल, नाखून आदि काटने से बचना चाहिए। इससे आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अमावस्या के दिन किसी तरह का लड़ाई-झगड़ा न करें, न किसी से अपशब्द कहें और इस दिन गुस्से से भी दूर रहना चाहिए।

हरियाली अमावस्या के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए, क्योंकि इससे पितरों की कृपा नहीं मिलती है।

ऐसी मान्यता है कि हरियाली अमावस्या पर झाड़ू खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं।

हरियाली अमावस्या के दिन लहसुन-प्याज और मांस-मदिरा आदि का बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, वरना धन संबंधी परेशानी हो सकती है।

हरियाली अमावस्या पर सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश और नए काम की शुरुआत आदि जैसे शुभ कार्य भी नहीं करने चाहिए, वरना आपको अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।

हरियाली अमावस्या के दिन किसी गरीब को घर से खाली हाथ लौटाना भी शुभ नहीं माना जाता है।

कोई गरीब आपके घर आए तो उसे कुछ न कुछ जरूर देना चाहिए।

 

हरियाली अमावस्या 2025 कब है और शुभ मुहूर्त क्या है?

उत्तर: हरियाली अमावस्या इस वर्ष 24 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि की शुरुआत 24 जुलाई को सुबह 2:29 बजे से होगी और समाप्ति 25 जुलाई रात 12:41 बजे होगी। उदया तिथि के अनुसार 24 जुलाई को पर्व मनाया जाएगा।

 

. हरियाली अमावस्या पर कौन-कौन से योग बन रहे हैं?

उत्तर: इस बार हरियाली अमावस्या पर गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं। ये सभी योग ज्ञान, समृद्धि, दीर्घायु और सफलता के प्रतीक माने जाते हैं।

 

हरियाली अमावस्या के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

Hariyali Amavasya 2025: इस दिन बाल और नाखून नहीं काटने, मांस-मदिरा सेवन से बचने, झाड़ू खरीदने, देर तक सोने, और लड़ाई-झगड़े से बचने की सलाह दी जाती है। यह भी मान्यता है कि इस दिन किसी गरीब को खाली हाथ लौटाना अशुभ होता है।

Related Articles

Back to top button