
Happy Holi 2022: नई दिल्ली. कल होली है और आज से ही लोग एक दूसरे को इस त्योहार कि शुभकामनाएं देने लगे हैं. अगर आप भी अपने प्रियजनों को होली की शुभकामनाएं एक अलग तरह से देना चाहते हैं तो हमारे पास आपके लिए एक जबरदस्त ट्रिक है. आइए जानते हैं कि आप वॉट्सएप (WhatsApp) से आप किस तरह, एक दिलचस्प तरीके से, होली को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए रंगीन बना सकते हैं..
Happy Holi 2022: WhatsApp पर बनाएं Holi को खास
चैटिंग और कॉलिंग के अलावा भी कुछ ऐसा है जो आप वॉट्सएप पर कर सकते हैं और वह है एक दूसरे को स्टिकर्स भेजना. यह तो आपको पता ही है कि वॉट्सएप पर अलग मौकों पर नए-नए स्टिकर्स आते हैं तो वॉट्सएप होली के लिए भी कई सारे स्टिकर्स लेकर आया है. आइए जानते हैं कि इन स्टिकर्स को किस तरह डाउनलोड कर सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं.
आज इस राशि के लोग अपने प्रतिद्वंद्वी को देंगे कड़ी टक्कर, जानें अपना राशिफल
Happy Holi 2022: इस तरह डाउनलोड करें स्टिकर्स
वॉट्सएप पर स्टिकर्स डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर ऐप को खोलें, उस चैट विंडो को खोलें जहां आपको स्टिकर्स भेजने हैं, फिर इमोजी के बगल में दिए स्टिकर टैब को खोलें और वहां दिए ‘प्लस’ साइन पर क्लिक करें. यहां से आप स्टिकर्स को सर्च करके होली के खास स्टिकर्स को सिलेक्ट कर सकते हैं. अगर आपको यहां दिए स्टिकर्स पसंद नहीं आ रहे हों तो आप प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ऐप्स की मदद से स्टिकर ऐप्स का भी प्रयोग कर सकते हैं.
इस तरह, आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को होली की बधाइयां एक अलग अंदाज में भेज सकते हैं.


