Hanta Virus News: Coronavirus के बाद “हंता” वायरस ने दी दस्तक, 3 की मौत, इंसानों से इंसानों में फैलने की खबर से मचा हड़कंप

Hanta Virus News: नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद अब और गंभीर वायरस सामने है जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस वायरस का नाम हंता वायरस है। हंता वायरस के कुछ मामले सामने आने के बाद लोगों चिंतित हो गए हैं। वहीं एक ऐसी खबर निकलकर सामने आ रही है, जिसे जानकर हर कोई हैरान हो गया है। दरअसल, अटलांटिक महासागर में सफर कर रहे एक क्रूज जहाज पर संदिग्ध हंता वायरस संक्रमण ने दहशत फैला दी है। इस रहस्यमयी बीमारी से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कम से कम तीन अन्य बीमार हैं।
क्रूज में फ़ैल रहा वायरस
दक्षिण अफ्रिका स्वास्थ्य विभाग और WHO की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। इस वायरस से ग्रसित एक मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे उसे जोहान्सबर्ग के अस्पताल में आइसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य संक्रमितों को जहाज से निकालने की कोशिश जारी है। डच कंपनी द्वारा संचालित यह क्रूज फिलहाल केप वर्डे तट के पास खड़ा है, (Hanta Virus News) जहां स्थानीय प्रशासन ने अभी किसी को जहाज से उतरने की अनुमति नहीं दी है।अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, जहाज पर जो दो मरीज मौजूद है वो दोनों क्रू मेंबर बताए जा रहे हैं।
चूहों से फैलता है हंता वायरस
Hanta Virus News: दरअसल, हंता वायरस एक दुर्लभ लेकिन खतरनाक संक्रमण है, जो आमतौर पर चूहों और अन्य कृंतकों के मल-मूत्र के संपर्क से फैलता है। यह वायरस दो गंभीर बीमारियों का कारण बनता है एक जो फेफड़ों को प्रभावित करती है और दूसरी जो किडनी पर हमला करती है। यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है और इसका कोई निश्चित इलाज नहीं है, (Hanta Virus News) हालांकि समय पर इलाज से जान बचाई जा सकती है। यह क्रूज करीब तीन हफ्ते पहले अर्जेंटीना से रवाना हुआ था और इसमें अंटार्कटिका व फाकलैंड द्वीप जैसे पड़ाव शामिल थे। जहाज का अंतिम गंतव्य स्पेन का कैनरी द्वीप था।
जहाज में सवार है 200 से ज्यादा लोग
Hanta Virus Newsहंता वायरस का पहला शिकार एक 70 वर्षीय बुजुर्ग बना, जिसकी तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बुजुर्ग व्यक्ति का शव सेंट हेलेना द्वीप पर उतारा गया। इसके बाद बुजुर्ग की पत्नी की मौत दक्षिण अफ्रीका में घर लौटने की कोशिश के दौरान हुई। एक अन्य ब्रिटिश नागरिक, जो जहाज पर बीमार हुआ था, फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के अस्पताल में भर्ती है। (Hanta Virus News) इस जहाज पर करीब 150 यात्री और लगभग 70 क्रू सदस्य सवार थे। तीसरे मृतक का शव अभी भी जहाज पर मौजूद है



