Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Teaser Out: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ टीजर हुआ आउट, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Teaser Out: बॉलीवुड के एनर्जी से भरपूर स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) एक बार फिर अपने ट्रेडमार्क कॉमेडी-रोमांस अंदाज में दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता डेविड धवन (David Dhawan) ने किया है।
‘है जवानी तो इश्क होना है’ का टीजर रिलीज
करीब एक मिनट सात सेकंड के इस टीजर में मेकर्स ने AI तकनीक का दिलचस्प इस्तेमाल किया है, जिसने कहानी को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है। फिल्म की पहली झलक से ही साफ है कि ये एक फुल एंटरटेनमेंट पैकेज होने वाली है।
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai
दो बच्चों से शुरू होती है कहानी का ट्विस्ट
-टीजर की शुरुआत दो मासूम बच्चों की बातचीत से होती है, जो धीरे-धीरे एक चौंकाने वाला खुलासा करते हैं। दोनों पहले अपनी-अपनी मां का नाम बताते हैं लेकिन जैसे ही पिता की बात आती है, दोनों का जवाब एक जैसा होता है। इतना ही नहीं, उनका जन्मदिन भी एक ही दिन निकलता है।
Also Read
‘Dhurandhar’ के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई
‘Dhurandhar’ के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई
-इस खुलासे के बाद दोनों बच्चों को शक होता है कि कहीं उनके पिता एक ही तो नहीं हैं। इसी ट्विस्ट के साथ टीजर आगे बढ़ता है और कहानी में दिलचस्प मोड़ आता है। इसके बाद पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के साथ वरुण धवन की केमिस्ट्री, रोमांस और मस्ती भरे सीन देखने को मिलते हैं।
फिल्म में पुराने दौर की कॉमेडी का तड़का
टीजर को देखकर साफ झलकता है कि फिल्म में वही पुराना बॉलीवुड मसाला मौजूद है- शरारत, धोखा, रोमांस, म्यूजिक और जबरदस्त कॉमेडी। ये फिल्म उसी स्टाइल की लग रही है, जिसके लिए डेविड धवन जाने जाते हैं। दर्शकों ने भी इस टीजर को देखकर अपने-अपने अंदाज में फिल्म की कहानी के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। कई लोगों को इसमें 90 के दशक की फिल्मों की झलक नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शन
-फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। किसी ने इसे पूरी तरह एंटरटेनिंग बताया तो किसी ने कहा कि वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े, दोनों की जोड़ी शानदार लग रही है।
-वहीं कुछ यूजर्स ने बच्चों के किरदार पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में इतना बड़ा राज पकड़ लिया, ये बच्चे तो कमाल के हैं। कई दर्शकों ने इसे पुराने जमाने की फिल्मों की याद दिलाने वाला बताया, जहां गोविंदा और अक्षय कुमार जैसे सितारों की कॉमिक फिल्में दर्शकों को खूब हंसाती थीं।
तीसरी बार साथ आए वरुण धवन और डेविड धवन
‘मैं तेरा हीरो’ और ‘जुड़वा 2’ जैसी हिट फिल्मों के बाद वरुण धवन और डेविड धवन की जोड़ी तीसरी बार साथ आई है। इस बार भी दोनों एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसमें फैमिली एंटरटेनमेंट का पूरा तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म में मौनी रॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, जिससे स्टारकास्ट और भी मजबूत हो गई है।
22 मई 2026 को रिलीज होगी ये फिल्म
-जानकारी के अनुसार पहले इस फिल्म को 12 जून 2026 को रिलीज करने की योजना थी लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। अब है जवानी तो इश्क होना है मूवी आगामी 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
-फिलहाल फिल्म के टीजर ने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। अब सबकी नजरें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं, जहां ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये फिल्म भी डेविड धवन की पिछली फिल्मों की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाती है या नहीं


