H3N2 इन्फ्लुएंजा से देश में पहली बार 2 मौत: कोविड की तरह फैल रहा है यह संक्रमण... – RGH NEWS
देश

H3N2 इन्फ्लुएंजा से देश में पहली बार 2 मौत: कोविड की तरह फैल रहा है यह संक्रमण…

देश में कोविड की तरह फैल रहे H3N2 इन्फ्लूएंजा से पहली बार मौतों की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में हेल्थ मिनिस्ट्री के सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि हरियाणा और कर्नाटक में इन्फ्लुएंजा के एक-एक मरीजों की मौत हुई है। देश में अभी तक H3N2 के 90 केस सामने आए हैं।

दो महीने से बढ़ रहे इन्फ्लूएंजा के मामले
पिछले दो महीने से दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और कर्नाटक समेत देश के कई हिस्सों में इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद फ्लू के बढ़ते मामलों से लोगों में डर है, क्योंकि इससे जूझ रहे मरीजों में कोरोना जैसे ही लक्षण देखने को मिल रहे हैं। बीते कुछ दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों से कई ऐसे मरीज अस्पताल पहुंचे हैं, जो 10-12 दिनों से तेज बुखार के साथ खांसी से परेशान हैं।

 

पूर्व एम्स निदेशक बोले- बुजुर्गों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत
एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने पिछले दिनों H3N2 इन्फ्लूएंजा से लोगों को सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कोरोना के जैसे ही फैलता है। इससे बचने के लिए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और बार-बार हाथ धोते रहें। बुजुर्गों और पहले से ही किसी बीमारी से परेशान लोगों को इससे ज्यादा परेशानी हो सकती है।

 

राजस्थान में बढ़े केस; 12-15 दिन तक नहीं जा रही खांसी, फेफड़ों में भी फैल रहा इंफेक्शन
राजस्थान में H3N2 के कई केस सामने आ रहे हैं। इसकी चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे हैं। इन्हें ठीक होने में 10 से 12 दिन का समय लग रहा है। बच्चों को ICU तक में भर्ती करना पड़ रहा है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज,जयपुर में जनरल मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर डॉ. पुनीत सक्सेना ने बताया कि यहां OPD में हर तीसरा-चौथा मरीज तेज खांसी-बुखार की शिकायत लेकर आ रहा है।

 

Related Articles

Back to top button