Guru Purnima 2025: आज गुरु पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय, बढ़ेगी तरक्की और मिलेगा मान-सम्मान…

Guru Purnima 2025 गुरु पूर्णिमा को लेकर सनातन धर्म प्रेमियों में बहुत उत्साह देखा जा रहा है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को सनातन परंपरा में अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि इसी तिथि को महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था, जो वेदों के रचयिता हैं। इसी कारण से यह दिन आषाढ़ी पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा। यह विशेष दिन गुरु के प्रति श्रद्धा, आभार और समर्पण प्रकट करने का होता है। गुरु पूर्णिमा पर कुछ खास उपाय करने से जीवन में समृद्धि, सफलता और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
सफल होने के लिए करें ये उपाय
अगर आप भरपूर मेहनत के बाद भी सफल नहीं हो पा रहे है। आपने सफल होने के लिए बहुत प्रयास किया है। फिर भी सफलता नहीं मिल रही है तो आपको गुरु पूर्णिमा पर किए जाने वाले ये उपाए जरूर करने चाहिए। गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान को पीली मिठाई चढ़ाएं और बाद में इसे प्रसाद रूप में वितरित करें। इससे रुके हुए कार्यों में गति आने लगती है।
आर्थिक उन्नति के लिए करें ये उपाय
अगर आप बहुत प्रयासों के बाद भी धन अर्जित नहीं कर पा रहे हैं। हाथ में पैसा रुकता नहीं है। तो आपको गुरु पूर्णिमा पर किए जाने वाले ये उपाए जरूर करने चाहिए। इस दिन पीले वस्त्र, अनाज, मिठाई आदि का दान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। विशेष रूप से जरूरतमंदों को दान देने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।
गुरु ग्रह को भी करें मजबूत
Guru Purnima 2025अगर आपके जन्मकुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर है तो आपको गुरु पूर्णिमा के दिन हल्दी, पीली दाल, बेसन के लड्डू, केले, चने की दाल, केसर, या पीतल के पात्र जैसे पीले रंग से संबंधित वस्तुएं दान कर सकते हैं। इससे गुरु ग्रह मजबूत होकर आपके जीवन में शुभ फल देने लगता है।