Gupt Navratri 2025: आज से गुप्त नवरात्रि शुरू, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व…

Gupt Navratri 2025 आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत आज यानि 26 जून से हो गई है। गुप्त नवरात्रि में 9 दिनों तक माता दुर्गा की 10 महाविद्याओं- काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की साधना की जाती है। तंत्र, मंत्र और सिद्धियां प्राप्त करने के लिए गुप्त नवरात्रि को बेहद शुभ माना जाता है। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसे नियम भी हैं जिनका पालन करना बेहद आवश्यक होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गुप्त नवरात्रि में आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
गुप्त नवरात्रि में क्या करें
गुप्त, नवरात्रि में दुर्गा माता की 10 महाविद्याओं की साधना करनी चाहिए। हालांकि, महाविद्याएं माता दुर्गा का रौद्र रूप हैं इसलिए गृहस्थों को बिना किसी गुरु के ऐसा करने से बचना चाहिए।
जो लोग तंत्र, मंत्र की विधाओं में पारंगत हैं और सांसारिक मोह-माया से परे हैं उनको साधना करके शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
गृहस्थ इस दौरान मंत्र जप, योग, ब्रह्मचर्य का पालन कर माता को प्रसन्न कर सकते हैं।
गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में आपको सात्विक आहार ग्रहण करना चाहिए। मांस-मदिरा का सेवन आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
गुप्त नवरात्रि के दौरान दुर्गासप्तशती, अर्गला स्तोत्र, दुर्गा चालीसा आदि का पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
राहु-केतु और शनि के प्रभावों को दूर करने के लिए गुप्त नवरात्रि का समय बेहद शुभ माना गया है। इस दौरान इन ग्रहों की शांति के लिए पाठ आप कर सकते हैं।
दीपदान, पवित्र नदियों में स्नान और ध्यान करने से भी आप माता दुर्गा को गुप्त नवरात्रि में प्रसन्न कर सकते हैं।
गुप्त नवरात्रि के दौरान छोटी कन्याओं को उपहार देकर भी आप माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
गुप्त नवरात्रि में क्या न करें
गृहस्थ हों या सांसारिक सभी लोगों को गुप्त नवरात्रि की अवधि में कामवासना से दूर रहना चाहिए। वासना जनित विचार आप पर हावी न हों इसके लिए योग-ध्यान आपको करना चाहिए।
कुछ लोग बिना सोचे-समझे गुप्त नवरात्रि के दौरान तांत्रिक अनुष्ठान करने लग जाते हैं, लेकिन बिना किसी गुरु के आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इसके घातक परिणाम हो सकते हैं।
गुप्त नवरात्रि के दौरान आपको बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए।
इस दौरान स्त्रियों का अपमान न करें और घर में भी लड़ाई-झगड़ा करने से बचें। मन में किसी के प्रति भी गलत विचार न आने दें।
Gupt Navratri 2025अगर आप माता को प्रसन्न करने के लिए साधना या मंत्रों का जप कर रहे हैं तो गलती से भी मांसाहार, प्याज, लहसुन आदि का प्रयोग खाने में न करें।