देश

यहां के 10 होटलों को मिली बम से उड़ा देने की धमकी, जानें किन-किन होटलों को मिला ईमेल?

Gujrat News:  गुजरात के राजकोट जिले में 10 होटलों को बम से उड़ा देने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस अलर्ट मोड पर है। सभी होटलों में चेकिंग की जा रही है। राजकोट के प्रतिष्ठित होटलों में बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड से जांच की जा रही है। पुलिस को पौने एक बजे धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिली। जिसमें इन सभी होटलों को बम से उड़ा देने का जिक्र था।

Read More:Cg News: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मुख्यमंत्री निवास में रोपा बेल का पौधा

इन होटल के नाम आये सामने..!!

धमकी भरे ईमेल में होटल इंपीरियल पैलेस, ग्रैंड रीजेंसी, होटल सयाजी, होटल सीजन, कावेरी भाभा आदि का जिक्र है।

Read more:दीवाली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, आइये जानते है आपके शहर में कब रहेंगे बैंक बंद।

 सभी होटलों को खंगाला जायेगा।.

होटलों को लेकर भी धमकियां सामने आने लगी हैं। पुलिस के अनुसार कुछ होटलों में तलाशी अभियान पूरा हो चुका है। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस ने धमकी को गंभीरता से लिया है। सभी होटलों को खंगाला जाएगा। त्योहारी सीजन में इस प्रकार का मामला सामने आने के बाद होटल संचालकों में दहशत का माहौल है। क्राइम ब्रांच के अलावा एसओजी, एलसीबी की टीमें भी मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस को शक है कि किसी ने शरारत या अफवाह फैलाने के लिए इस प्रकार का ईमेल भेजा है।

 

 

Related Articles

Back to top button