Gujarat Rajkot Fire: गेम जोन में भीषण आग, 24 बच्चों की मौत,20 के शव बरामद

Gujarat Rajkot Fire अहमदाबाद: गुजरात के राजकोट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मॉल के गेम जोन में आग लगने से 24 लोगों की मौत की खबर है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड 8 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। अब तक 20 लोगों की शव बरामद कर ली गई है।
प्रशासन का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों के शव इतनी बुरी तरह झुलसे हैं कि उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद पुलिस ने गेम जोन के मालिक को हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद उन्हें पूछताछ की जा रही है।
CM ने दिए राहत व बचाव कार्य के निर्देश
इस घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘राजकोट में गेमिंग जोन में लगी आग की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्राथमिकता के आधार पर घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया है।’
राजकोट के सभी गेमजोन बंद करने का आदेश
Gujarat Rajkot Fire टीआरपी गेम जोन में आग लगने की घटना पर फायर स्टेशन अधिकारी आरए जोबन ने कहा कि हम सटीक संख्या के बारे में कुछ नहीं कह सकते। हम दोनों तरफ से शव नीचे ला रहे हैं, तलाशी अभियान जारी है। वहीं गेम जोन में हुई दुर्घटना के बाद प्रशासन ने राजकोट के सारे गेम झोनों को तत्काल रूप से बंद करने का आदेश दिया है जब तक इसकी जांच ना हो तब तक कोई भी गेम जोन चालू नहीं करेगा।