चुनाव से पहले कांग्रेस बड़ा ऐलान,हर गरीब परिवार को दिए जायेंगे सालाना 70 हजार रुपए

Gujarat congress:द्वारका। गुजरात प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर पार्टी जीत कर सत्ता में आती है तो घरेलू उपभोक्ताओं को कम दरों पर या मुफ्त में बिजली दी जाएगी। पार्टी ने इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर का दाम पांच सौ रुपये तक सीमित करने और हर साल रोजगार के 10 लाख अवसर उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।
मार्च में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक! RBI ने दी जानकारी
विपक्षी दल ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने और किसानों का कर्ज माफ करने का भी वादा किया। कांग्रेस ने कहा कि सत्ता में आने पर किसानों के बिजली के बिल आधे माफ कर दिए जाएंगे और ‘न्याय योजना’ के तहत जरूरतमंद परिवारों को हर साल 70 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। पार्टी ने 2004 की पेंशन योजना पुनः लागू करने तथा “शिक्षा के बाजारीकरण के जरिये होने वाले अभिभावकों के शोषण” से उन्हें मुक्त कराने का वादा किया।
महानायक अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत?
Gujarat congress: कांग्रेस का ‘द्वारका’ संकल्प पत्र जारी करते हुए राज्य इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने कहा कि लोगों के पास भाजपा सरकार को हटाने के सिवा और कोई विकल्प नहीं बचा है क्योंकि राज्य में नीतिगत पंगुता आ गई है।



