शिक्षा

Govt job: सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने का बेहतरीन मौका, 10,758 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी..

Govt Job मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 10,758 शिक्षक पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के तहत माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती की जाएगी।

विभिन्न श्रेणियों और विषयों के लिए 10,758 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 7,929 पदों पर माध्यमिक शिक्षक (विभागीय विषयों के लिए), 338 पद खेल शिक्षक, 392 पद संगीत गायन वादन शिक्षक, 1,377 पद प्राथमिक शिक्षक (खेल), 452 पद प्राथमिक शिक्षक (संगीत गायन वादन) और 270 पद नृत्य शिक्षक के लिए हैं।

 

भर्ती प्रक्रिया

 

Govt Jobपदों की संख्या: कुल 10,758 पद

पदों का ब्योरा:

माध्यमिक शिक्षक (विषय) – 7,929 (स्कूल शिक्षा विभाग: 7,082, जनजातीय कार्य विभाग: 847)

माध्यमिक शिक्षक (खेल) – 338 पद

माध्यमिक शिक्षक (संगीत गायन वादन) – 392 पद

प्राथमिक शिक्षक (खेल) – 1,377 (स्कूल शिक्षा विभाग: 724, जनजातीय कार्य विभाग: 653)

प्राथमिक शिक्षक (संगीत गायन वादन) – 452 पद (स्कूल शिक्षा विभाग: 422, जनजातीय कार्य विभाग: 30)

प्राथमिक शिक्षक (नृत्य) – 270 पद

Related Articles

Back to top button