बिजनेस

Govt Employees Holiday: मोदी सरकार का बड़ा फैसला! सरकारी कर्मचारियों को इस काम के लिए मिलेगी 30 दिन की छुट्टी…

Govt Employees Holiday देशभर के लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों को एक बार फिर सावन के महीने में बड़ा तोहफा मिला है। सरकार ने अपने कर्मचारियों को 30 दिन की अतिरिक्त छुट्टी देने का फैसला लिया है। इस अवकाश को केंद्रीय कर्मचारी क्तिगत कारणों के लिए ले सकते हैं। ये पात्र अवकाशों के अलावा प्रति वर्ष 30 दिन के अर्जित अवकाश के रूप में होगी। इसके अलावे कर्मचारी 20 दिन का अवकाश आधे वेतन के साथ ले सकते हैं। केंद्रीय कर्मियों को 8 दिन का आकस्मिक अवकाश और 2 दिन का प्रतिबंधित अवकाश लेने की भी छूट है। राज्यसभा को एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉ। जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी है।

 

Read More : Gold Price Today: कमजोर मांग के कारण सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानिए आज 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

 

Govt Employees Holiday: केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा को बताया कि केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा (छुट्टी) नियम, 1972 में अन्य पात्र छुट्टियों के अलावा, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को प्रति वर्ष 30 दिन की अर्जित छुट्टी, 20 दिन की आधे वेतन की छुट्टी, 8 दिन की आकस्मिक छुट्टी और 2 दिन की प्रतिबंधित छुट्टी का प्रावधान है। इसका लाभ वे अपने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल सहित किसी भी व्यक्तिगत कारणों से उठा सकते हैं। डॉ। जितेंद्र सिंह से पूछा गया था कि क्या केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए वृद्ध माता-पिता की देखभाल हेतु किसी विशेष अवकाश का प्रावधान है। उन्होंने इसके लेकर जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय कर्मचारी को ये सभी छुट्टियां व्यक्तिगत कारणों से ले सकते हैं, जिनमें बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल भी शामिल है।

 

Read More : Raigarh News In Hindi: घरघोड़ा पुलिस ने मवेशी तस्करी के दो आरोपियों को भेजा रिमांड पर, गस्त दौरान डॉयल 112 और गौ सेवकों ने 52 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से छुडाया 

 

सरकारी कर्मचारियों को मिलती हैं ये सुविधाएं

सीजीएचएस के तहत सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों को सस्ती दवाएं और इलाज मिलता है। रिटायरमेंट के बाद भी सीजीएचएस की सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। महिलाओं को 6 महीने की मैटरनिटी लीव और पुरुषों को 15 दिन की पैटरनिटी लीव दी जाती है। सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद ग्रेज्युटी और पीएफ की सुविधा मिलती है। न्यू पेंशन स्कीम के तहत हर महीने सैलरी से कुछ पैसा कटता है, जो कि पेंशन के रूप में मिलता है।

क्या केंद्र सरकार ने 30 दिन की नई छुट्टी दी है?

उत्तर: यह कोई नई छुट्टी नहीं है, बल्कि पहले से मौजूद 30 दिन की अर्जित अवकाश का उपयोग अब कर्मचारी व्यक्तिगत कारणों, जैसे बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए भी कर सकते हैं।

 

क्या इन छुट्टियों के लिए अलग से आवेदन करना होगा?

उत्तर: हां, सभी छुट्टियों के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होता है और संबंधित अधिकारी की मंजूरी लेनी होती है।

 

क्या राज्य सरकार के कर्मचारी भी इस सुविधा के पात्र हैं?

उत्तर: यह सुविधा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए है। राज्य सरकारें अपनी अलग छुट्टी नीतियां तय करती हैं।

 

क्या ये छुट्टियां सालभर में समाप्त हो जाती हैं या कैरी फॉरवर्ड होती हैं?

उत्तर: अर्जित अवकाश को कैरी फॉरवर्ड किया जा सकता है, लेकिन इसकी अधिकतम सीमा निर्धारित होती है।

 

CGHS का लाभ रिटायरमेंट के बाद भी मिलता है क्या?

Govt Employees Holiday: जी हां, रिटायरमेंट के बाद भी केंद्र सरकार के कर्मचारी CGHS योजना का लाभ उठा सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button