Good News for Employees: मोहन कैबिनेट का बढ़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों का इन भत्तों में होगी बढ़ोतरी... – RGH NEWS
बिजनेस

Good News for Employees: मोहन कैबिनेट का बढ़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों का इन भत्तों में होगी बढ़ोतरी…

Good News for Employees मध्यप्रदेश में आज सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के CM राइज स्कूल अब सांदीपनि के नाम से जाने जाएंगे।

 

Good News for Employeess मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल के निर्माण हेतु केंद्र सरकार से 224 करोड़ रुपए की सहायता मिली है। इस राशि का उपयोग उद्योगिक क्षेत्रों में महिला हॉस्टल बनाने के लिए किया जाएगा। 27 अप्रैल को इंदौर में आईटी कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा, जिसमें तकनीकी और उद्योग विशेषज्ञ भाग लेंगे। जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक चलेगा, जिसमें नदियों और जल स्रोतों के संरक्षण पर ध्यान दिया जाएगा।

 

Read More : Cg News: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मधुसूदन दास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 

7वें वेतनमान के हिसाब से मिलेगा महंगाई भत्ता

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों अब तक 6वें वेतनमान के हिसाब से महंगाई भत्ता दिया जाता था। लेकिन, आज कैबिनेट बैठक में सातवें वेतन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। जिसके बाद अब सभी कर्मचरियों को 7वें वेतनमान के हिसाब से महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ते के हिसाब से पेट्रोल-डीजल, हाउस रेंट के साथ-साथ कई खर्चों में अब पैसा बढ़कर मिलेगा।

 

सरकारी कर्मचारियों के भत्ते में कब बढ़ोतरी होगी?

कर्मचारियों के भत्तों में बढ़ोतरी 7वें वेतनमान के तहत की जाएगी, जिससे कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा।

क्या महिला हॉस्टल के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता मिली है?

हां, कामकाजी महिलाओं के लिए 224 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता केंद्र सरकार से प्राप्त हुई है।

इंदौर में कब आईटी कॉन्क्लेव आयोजित होगा?

इंदौर में 27 अप्रैल को आईटी कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा, जिसमें तकनीकी और उद्योग विशेषज्ञ भाग लेंगे।

जल गंगा संवर्धन अभियान कब तक चलेगा?

Good News for Employeesजल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक चलेगा, जिसमें नदियों और जल स्रोतों के संरक्षण पर ध्यान दिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button