Gonda Accident News : अनियंत्रित होकर नहर में गिरी 15 लोगों से भरी बोलेरो, 11 लोगों की दर्दनाक मौत

Gonda Accident News हादसे का शिकार हुई बोलेरो कार में कुल 15 यात्री सवार थे। ये सभी लोग पृथ्वीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई।
Read more Sawan Purnima: सावन मास की पूर्णिमा कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Gonda Accident News प्रदेश के गोंडा में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग एक बोलेरो कार में सवार होकर पृथ्वीनाथ मंदिर पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। इटिया थोक थाना क्षेत्र में पहुंचने के बाद बोलेरो नहर में गिर गई। हादसे के समय कार में कुल 15 लोग सवार थे। इनमें से 11 की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में हुई दुर्घटना का संज्ञान लिया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।