Gold-Silver Rates: सोने के भाव में बदलाव जारी, एक झटके में 5000 रु महंगी हुई चांदी.. जानिए आज का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rates चैत्र नवरात्रि से पहले सोने व चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। सोने के भाव 1.58 लाख और चांदी के दाम 2.75 लाख पहुंच गए हैं। अगर आप भी गहने खरीदने या निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों का लेटेस्ट रेट…
लगातार गिरावट के बाद मंगलवार को फिर भारतीय सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। आज सुबह सोना के दाम में ₹1200 प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखी गई है, जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,58,770 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं चांदी में ₹5000 प्रति किलो की बढ़त देखने को मिली है, जिसके बाद चांदी के दाम ₹2,75,000 (प्रति किग्रा) पर आ गए हैं। इससे पहले सोमवार (16 मार्च 2026) को सोना के दाम ₹1,57,510 और चांदी का भाव 2,75,000 पर बंद हुआ था। अगर सोना या चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी 17 मार्च 2026 का अलग-अलग शहरों का 18, 22 और 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट…
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 18 कैरेट (18K) सोने का भाव ₹1,19,120 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,9,020 चल रहा हैं।
मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु में ₹1,18,970 और चेन्नई, कोयंबटूर में ₹1,23,300 चल रहा है।
read more Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
22 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में):
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में 22 कैरेट का भाव ₹1,45,550 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,45,450 पहुंच गया है।
मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,45,400 दर्ज हुए है। चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,46,500 चल रहा है।
24 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में):
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में सोने के रेट ₹1,58,770 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,58,670 और मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,58,620 दर्ज हुए हैं।
चेन्नई, कोयंबटूर में सोने की कीमतों में बढ़त बनी हुई है। यहां भाव ₹1,59,820 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर) चल रहा है।
प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव:
दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर में चांदी के भाव ₹2,75,000 (प्रति किग्रा) चल रहे हैं ।
Gold-Silver Ratesचेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल मेंकीमतों में बढ़त (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते) बनी है। यहां चांदी का भाव ₹2,80,000 (प्रति किग्रा) हो गया है।



