Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
बिजनेस

Gold – Silver Price Today 11: सोने के कीमतों में जबरदस्त उछाल, चाँदी के भी बढ़े भाव – जानिए आज का रेट…

Gold – Silver Price Today 11 जुलाई को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव और अमेरिका द्वारा संभावित नए टैरिफ्स लगाए जाने की खबरों के चलते निवेशकों का रुख फिर से सुरक्षित माने जाने वाले धातुओं जैसे गोल्ड और सिल्वर की ओर बढ़ गया है।

 

भारत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना ₹97,250 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जो कि पिछले सत्र के मुकाबले लगभग ₹557 की बढ़ोतरी है। वहीं चांदी ने भी ₹1,10,559 प्रति किलोग्राम के साथ नया ऊपरी स्तर छू लिया। यह साफ संकेत देता है कि बाजार में कीमती धातुओं की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।

 

Read more Balochistan News: यात्रियों से भरी बस को किया अपहरण; पहचान पत्र देखकर 9 लोगों की निर्मम हत्या..

 

 

क्यों बढ़ रहे हैं सोने और चांदी के दाम?

अमेरिका और अन्य देशों के बीच व्यापारिक टकराव और टैरिफ वॉर की आशंका से अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का भरोसा सुरक्षित निवेशों में बढ़ रहा है। सोना और चांदी सदियों से ऐसे अस्थिर समय में “सेफ हेवन” माने जाते रहे हैं।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत (11 जुलाई, 2025)

दिल्ली: 22 कैरेट सोना ₹89,192 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट ₹97,300 प्रति 10 ग्राम

मुंबई: 22 कैरेट ₹89,348 और 24 कैरेट ₹97,470 प्रति 10 ग्राम

कोलकाता: 22 कैरेट ₹89,228 और 24 कैरेट ₹97,340 प्रति 10 ग्राम

चेन्नई: 22 कैरेट ₹89,604 और 24 कैरेट ₹97,750 प्रति 10 ग्राम

बैंगलोर: 22 कैरेट ₹89,403 और 24 कैरेट ₹97,530 प्रति 10 ग्राम

प्रमुख शहरों में चांदी की कीमत (11 जुलाई, 2025)

दिल्ली: ₹110,270 प्रति किलोग्राम

मुंबई: ₹110,460 प्रति किलोग्राम

कोलकाता: ₹110,310 प्रति किलोग्राम

चेन्नई: ₹110,780 प्रति किलोग्राम

बैंगलोर: ₹110,640 प्रति किलोग्राम

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

Gold – Silver Price Today 11माना जा रहा है कि मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के चलते कीमती धातुओं की मांग अभी और बढ़ सकती है। यदि डॉलर में और मजबूती आती है, तो थोड़ी अस्थिरता देखी जा सकती है, लेकिन कुल मिलाकर निवेशक फिलहाल सोने और चांदी को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।

Related Articles

Back to top button