Gold-Silver Price down: अचानक गिरे सोने-चांदी के भाव… आज इतने रुपए हुए सस्ते, जानिए नए रेट्स

Gold-Silver Price down देश में सोना चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानी 24 फरवरी को बाजार खुलते ही चांदी 2100 रुपए प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो गई। वहीं सोना 1300 रुपए से अधिक फिसल गया।
बीते कुछ दिनों से सोना-चांदी की कीमतों में धुआंधार तेजी देखने को मिल रही है। आज यानी 24 फरवरी को इस तेजी में ब्रेक लग गया। चांदी खुलने के साथ ही 2100 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती और सोना 1300 रुपये से अधिक फिसल गया।
बताया जा रहा है कि, डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ अटैक ने जहां ग्लोबल टेंशन (Trump Tariff Global Tension) बढ़ाई है, तो वहीं इसके कारण शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रहा है। आज मंगलवार को अचानक सोना सस्ता हो गया। ताजा गिरावट के बाद अब चांदी अपने हाई से 1.56 लाख रुपए से ज्यादा सस्ती हो गई है।
बाजार खुलते ही सस्ता हुआ सोना
सोने-चांदी के दाम मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले सोने का भाव (MCX Gold Rate) अपने पिछले बंद भाव 1,61,598 रुपए की तुलना में फिसलकर 1,60,295 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी 10 Gram 24 Karat Gold 1,303 रुपए सस्ता हुआ है।
आज चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। MCX पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का रेट अपने पिछले बंद 2,65,333 रुपए प्रति किलो से खुलते ही टूटकर 2,63,183 पर आ गई
खुलते ही टूटा Gold Rate
Gold-Silver Price downसोना-चांदी के दाम बीते कुछ दिनों में ट्रंप टैरिफ घमासान के बीच बढ़ी ग्लोबल टेंशन के चलते तेजी से भाग रहे थे. लेकिन मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले सोने का भाव (MCX Gold Rate) अपने पिछले बंद भाव 1,61,598 रुपये की तुलना में फिसलकर 1,60,295 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इस हिसाब से 10 Gram 24 Karat Gold 1,303 रुपये सस्ता हुआ है.



